{"_id":"6120d9458ebc3e79ca1fb4e8","slug":"the-kapil-sharma-show-kiku-is-playing-mr-damodar-get-ready-to-take-highest-dose-of-laughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"द कपिल शर्मा शो: मिलिए कपिल के घर के नए सदस्य मिस्टर दामोदर से, बातें सुनकर छूट जाएगी हंसी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
द कपिल शर्मा शो: मिलिए कपिल के घर के नए सदस्य मिस्टर दामोदर से, बातें सुनकर छूट जाएगी हंसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 21 Aug 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कीकू शारदा, कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा आज अपनी टीम के साथ दर्शकों के बीच एक बार फिर लौट रहे हैं। द कपिल शर्मा शो के नए सीजन में इस बार ढेर सारी मस्ती और कई सारे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। शो में एक तरफ जहां कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह कृष्णा, भारती और चंदन रहेंगे तो वहीं सुमोना का एक नया अवतार देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुदेश लहरी भी इस टीम का हिस्सा बन रहे हैं। अब हाल ही में सोनी ने इस शो का एक प्रोमो वीडियो जारी किया है जिसमें कीकू शारदा एक नए किरदार में नजर आ रहे हैं।
आज से शुरू हो रहा है द कपिल शर्मा शो
कीकू शो में इस बार मिस्टर दामोदार नाम के एक वकील के किरदार में दिखाई देंगे। कीकू 'भुज' की टीम के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि कपिल दामोदार बने कीकू से कहते हैं कि, 'बड़े बड़े सेलिब्रिटीज के सामने ऐसी फालतू बातें करते शर्म नहीं आती। इस पर कीकू कहते हैं कि आपने हमारी फालतू बातों के सामने सुपरस्टार बैठाए ही क्यों? कीकू की बात सुनकर सब हंसने लगते हैं।
अब मिस्टर दामोदर के इस अवतार को देखकर लग रहा है कि ये सीजन बाकी सीजन की तरह ही काफी मजेदार होने वाला है। बता दें कि कीकू शारदा काफी सालों से कपिल की टीम का हिस्सा हैं और कई तरह के किरदार निभाते हैं।
3 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : सोनी टीवी
कीकू इससे पहले भौजी, बंपर और लच्छा के किरदार में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा फैंस इस बार कृष्णा और सुदेश को भी साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। कृष्णा और सुदेश की जोड़ी हमेशा से दर्शकों को पसंद आती रही है और ये पहला मौका होगा जब कृष्णा और सुदेश कपिल के शो में साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुमोना चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि जब कपिल ने शो के कमबैक की तस्वीर साझा की थी तो उसमें सुमोना नजर नहीं आई थीं।इसके बाद से ऐसी खबरें सामने आने लगी थी कि सुमोना को शो से बाहर कर दिया गया है। हालांकि अब ये बात साफ हो चुकी है कि सुमोना शो का हिस्सा हैं और अर्चना पूरन सिंह के अनुसार वो दर्शकों को अच्छा सरप्राइज देने वाली हैं।
विज्ञापन
5 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि द कपिल शर्मा शो इस साल फरवरी में ऑफ एयर हो गया था। इसकी वजह ये बताई गई थी कि कपिल अपने परिवार के साथ कुछ वक्त बिताना चाहते हैं। साथ ही वो नए तेवर और नए अंदाज के साथ अपना शो लाएंगे। अब कपिल की टीम और शो के प्रोमो को देखकर लग रहा है कि कपिल एक बार फिर सबको हंसाने के लिए तैयार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।