फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस महीने छोटे परदे पर खुलेगा नए धारावाहिकों का पिटारा, मुकाबले में उतरीं बहुएं, गायक और ब्रह्मराक्षस

Fri, 30 Oct 2020 10:32 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 30 Oct 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Television serials start from November Taare Zameen Par imli Molki Brahmarakshas 2 Story 9 Months Ki
टीवी कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लॉकडाउन खत्म होने के बाद सबसे पहले काम शुरू करने वालों में मुंबई के टीवी कलाकार सबसे आगे रहे। चैनल और टीवी निर्माता भी नए धारावाहिकों की हिम्मत दिखा रहे हैं। अक्टूबर में 'हमारीवाली गुड न्यूज' और 'अपना टाइम भी आएगा' जैसे नए धारावाहिकों के बाद इस महीने भी कुछ नए धारावाहिक आपके मनोरंजन के लिए तैयारी कर रहे हैं। आइए, आपको बताते हैं कि नवंबर के महीने में टीवी पर हिंदी के मुख्य चैनल किन धारावाहिकों की शुरुआत करेंगे।

Television serials start from November Taare Zameen Par imli Molki Brahmarakshas 2 Story 9 Months Ki
तारे जमीन पर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तारे जमीन पर (2 नवंबर)

नवंबर के महीने की शुरुआत टीवी चैनल स्टार प्लस एक ऐसे सिंगिंग रियलिटी शो से करने जा रहा है जिसमें प्रतियोगी अपनी कला का प्रदर्शन तो जरूर करेंगे लेकिन उनमें न तो कोई विजेता रहेगा और न ही कोई उपविजेता। निर्माताओं का मानना है कि यह शो उन्होंने सिर्फ लोगों की कलाएं बाहर लाने के लिए शुरू किया है, किसी को जिताने या फिर हराने के लिए नहीं। शो का शीर्षक 'तारे जमीन पर' है जिसमें शंकर महादेवन, टोनी कक्कड़ और जोनिता गांधी प्रतियोगियों के मेंटॉर बनकर आएंगे। टीवी पर इस शो की शुरुआत 2 नवंबर से हो रही है।

Television serials start from November Taare Zameen Par imli Molki Brahmarakshas 2 Story 9 Months Ki
इमली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इमली (16 नवंबर)

स्टार प्लस पर ही पहले से चल रहा एक अलौकिक शक्तियां वाला शो 'ये जादू है जिन्न का' अपने अंतिम पड़ाव में है और इसकी जगह इसी प्रोडक्शन हाउस का एक नया शो 'इमली' लेने वाला है।' 16 नवंबर से शुरू होने वाला यह धारावाहिक एक बंगाली शो 'इश्ति कुटुंब' का रीमेक है। निर्माताओं के अनुसार यह एक ऐसी प्रेम कहानी है जिसमें कोई भी नकारात्मक किरदार नहीं है। मुख्य भूमिकाएं निभाने के लिए शो के निर्माताओं ने गशमीर महाजनी, सुम्बुल तौकीर खान और मयूरी प्रभाकर देशमुख को चुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Television serials start from November Taare Zameen Par imli Molki Brahmarakshas 2 Story 9 Months Ki
मोलकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मोलकी (16 नवंबर)

कलर्स चैनल की शुरुआत वैसे तो ‘बालिका वधू’ जैसे बेहतरीन शो के साथ हुई थी और तब ये चैनल टीआरपी की रेस में सबसे आगे भी निकल गया था। लेकिन, अब चैनल के पास नए विचारों का अकाल होता दिख रहा है। उसने एक घिसी पिटी कहानी वाले धारावाहिक 'मोलकी' को अगले महीने प्रसारित करने का फैसला किया है, जिसमें दुल्हनों को पैसे देकर लाया जाता है। धारावाहिक में मुख्य भूमिकाएं निभाने के लिए अमर उपाध्याय और प्रियल महाजन जैसे कलाकार हैं।

विज्ञापन
Television serials start from November Taare Zameen Par imli Molki Brahmarakshas 2 Story 9 Months Ki
ब्रह्मराक्षस 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ब्रह्मराक्षस 2 (22 नवंबर)

पिछले महीने 'अपना टाइम भी आएगा', 'हमारीवाली गुड न्यूज', 'राम प्यारे सिर्फ हमारे' जैसे धारावाहिकों को शुरू करने वाला जी टीवी इस महीने अपने लोकप्रिय धारावाहिक 'ब्रह्मराक्षस' के दूसरे सीजन की शुरुआत करने जा रहा है। यह शो वैसे पिछले महीने ही रिलीज होने वाला था लेकिन ठीक से व्यवस्था न बनने के कारण निर्माता इस धारावाहिक को अब 22 नवंबर से टीवी पर प्रसारित करेंगे। यह कहानी एक लड़की कालिंदी की है जो नवविवाहिताओं को एक राक्षस से बचाती है। कालिंदी का किरदार धारावाहिक में निक्की शर्मा अदा करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed