बॉलीवुड का सिक्का सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बोलता है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने पूरी दुनिया में नाम कमाया है। ऐसी बहुत सी हिंदी फिल्में रही हैं जिन्होंने देश- विदेश में अपनी छाप छोड़ी। हिंदी सिनेमा की शुरुआत 1912 के बाद हुई थी। हमारा देश साल 1947 में आजाद हुआ था। आजादी से पहले और बाद के सिनेमा में काफी फर्क रहा है। आजादी से पहले के सिनेमा में ब्रिटिश लोगों का कहीं न कहीं से जुड़ाव रहता था, लेकिन भारत के आजाद होने के बाद दिग्गज निर्देशकों और कलाकारों ने एक से बढ़कर एक फिल्में बनाईं।
बॉलीवुड में अब तक कॉमेडी, रोमांटिक, एक्शन, बायोपिक और थ्रिलर जैसे कई शानदार जॉनर्स पर फिल्में बन चुकी हैं। इनमें से कुछ फिल्मों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खूब ख्याती बटोरी। आज हम आपको भारत के आजाद होने के बाद की पहली हॉरर फिल्म के बारे में बताएंगे। ब्रिटिश हुकूमत से आजाद होने के बाद भारत की पहली हॉरर फिल्म महल थी। यह फिल्म साल 1949 में आई थी।
3 of 5
महल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म महल में दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार और अभिनेत्री मधुबाला मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता- निर्देशक कमाल अमरोही ने किया था। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला की है जिसका नाम कामिनी (मधुबाला) होता है। कामिनी अपने प्रेमी का लंबे समय से महल में इंतजार कर रही होती है, लेकिन प्रेमी की नाव पानी में डूब जाती है और वह मर जाता है। उसके कुछ दिन बात इंतजार करते हुए कामिनी महल में दम तोड़ देती है।
4 of 5
फिल्म- महल
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय बाद हरि शकंर (अशोक कुमार) उस महल में रहने आता है। जिसके बाद उसको कामिनी की पूरे महल में आवाज सुनाई देने लगती है। हरि शकंर कामिनी की आवाज सुनकर उसको चारों को ढूंढने लगता है। इस तरह फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है। फिल्म महल को साल 1949 बड़े पर्दे पर दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म में खेमचंद प्रकाश ने संगीत दिया था। फिल्म महल से कई लोगों ने नाम कमाया। यह फिल्म बतौर निर्देशक कमाल अमरोही की डेब्यू फिल्म थी।
5 of 5
फिल्म- महल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म महल से बॉलीवुड की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को असली पहचान मिली थी। इस फिल्म में लता मंगेशकर ने 'आएगा आनेवाला' गाने में अपनी आवाज दी। यह गाना अभिनेत्री मधुबाला पर फिल्माया गया था। अपने समय में 'आएगा आनेवाला' गाने ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस गाने के बाद लता मंगेशकर की आवाज को पसंद करने वालों की संख्या हर दिन बढ़ती चली गई।
पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार के निर्देश से बॉलीवुड में खलबली, इफ्टडा की बुजुर्ग कलाकारों को अनुमति देने की मांग