फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिलीवरी के 1 महीने बाद बच्चे को साथ लेकर काम पर लौटीं ये एक्ट्रेस, 10 महीने बाद दिया था जन्म

Sat, 08 Jun 2019 07:28 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 08 Jun 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
Television actress Chhavi Mittal back on work after one month of delivery
Chhavi Mittal - फोटो : Instagram

मशहूर टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल (Chhavi Mittal) 10 महीने बाद दूसरी बार मां बनीं। छवि ने बेटे के साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। छवि ने बेटे को जन्म 'मदर्स डे' के अगले दिन यानी 13 मई को दिया था। डिलीवरी के महज एक महीना बाद छवि बच्चे को लेकर काम पर लौट आई हैं। 

Television actress Chhavi Mittal back on work after one month of delivery
Chhavi Mittal - फोटो : instagram

छवि ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करके दी। इस तस्वीर में छवि लैपटॉप पर काम कर रही हैं तो वहीं बगल में प्रैम में बच्चा लेटा हुआ है। छवि का एक हाथ लैपटॉप पर नजर आ रहा है तो दूसरा हाथ वह बच्चे के ऊपर रखी हुई हैं। 

Television actress Chhavi Mittal back on work after one month of delivery
Chhavi Mittal - फोटो : Instagram

छवि ने कैप्शन लिखा- 'नन्हा अरहाम और मैं इस गुरुवार काम पर दफ्तर लौट आए हैं। यह वह जगह है जहां उसने अपना ज्यादातर वक्त बिताया है। जब वह मेरे गर्भ में था। कोई हैरत की बात नहीं है वह डिस्कशन, स्टोरी नरेशन और मीटिंग के दौरान बहुत शांत था। नन्हा बिजनेसमैन तैयार हो रहा है। ऑफिस में होते हुए भी घर पर हूं।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Little Arham and I resumed office this Thursday. It's a place that he's spent most of his time at while he was in my tummy.. no wonder he was so calm in the midst of discussions, story narrations, meetings. Little entrepreneur in the making 😋 completely at home in office! Oh btw, mommies, don't rush to get back to work after the baby, I'm taking it real slow, with just a few hours at the moment at the time of mine and Arham's convenience. Besides I have created my office extremely comfortable for us. Incidentally, I also feel the most at home in office! #workmode ______________________ #likemotherlikeson #motherson #son #baby #babyboy #boy #office #work #workoholic

A post shared by Chhavi Mittal (@chhavihussein) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Television actress Chhavi Mittal back on work after one month of delivery
Chhavi Mittal - फोटो : instagram

छवि ने आगे लिखा- 'ओह! वैसे तो मम्मियां बच्चे के जन्म के बाद काम पर लौटने की इतनी हड़बड़ी नहीं करती हैं, मैं भी बहुत आराम से कर रही हूं। कुछ ही घंटे यहां बिताती हूं अरहाम की सुविधा को ध्यान में रखते हुए। मैंने अपने ऑफिस को बहुत ज्यादा सुविधाजनक बना लिया है। ऐसा लगता है कि मैं घर पर ही हूं।' 

विज्ञापन
Television actress Chhavi Mittal back on work after one month of delivery
Chhavi Mittal - फोटो : instagram

अरहाम के अलावा छवि की 6 साल की एक बेटी अरीजा भी है। दूसरे बच्चे के जन्म से पहले छवि एक दम फिट थीं यहां तक कि वह ऑफिस का काम भी लगातार कर रही थीं। 35 साल की छवि ने साल 2005 में टीवी डायरेक्टर मोहित हुसैन से शादी की थी। प्रेग्नेंट होने के दौरान छवि अपना एक्सपीरियंस, डाइट और फीलिंग शेयर कर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहीं। छवि ने इस बच्चे को 9 नहीं 10 महीने में जन्म दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed