अभिनेता करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की गिनती टीवी के मोस्ट रोमांटिक कपल्स में होती है। दोनों अक्सर सरेआम एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आते हैं। करण और तेजस्वी की ऑन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती हैं। कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अपने क्वालिटी टाइम्स की तस्वीरे फैंस के साथ शेयर करते हैं।
2 of 5
तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा
- फोटो : insta
दोनों के इस जबर्दस्त अंदाज को देखते हुए इंटरनेट पर उनके प्रशंसक उन्हें प्यार से 'तेजरन' कहते हैं। इसके साथ ही कपल से उनकी शादी के बारे में अक्सर पूछा जाता है। मगर अब तेजस्वी ने इसे लेकर एक खुलासा किया है। अपने रिश्ते पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस इस रिश्ते में काफी सुरक्षित महसूस करती हैं और फिलहाल किसी भी तरह का कोई दबाव महसूस नहीं कर रहे हैं।
3 of 5
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : insta
एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा, ''मुझे और करण को हमारी शादी के बारे में बहुत सारे सवाल मिलते हैं। करण समझता है कि मैं अपने पेशेवर जीवन में एक निश्चित स्थान पर हूं और वह ऐसा तभी करेगा जब मुझे लगेगा कि मैं तैयार हूं। वह जानता है कि उसे जीवन में क्या चाहिए और हम अपने रिश्ते में बहुत सुरक्षित हैं। इसलिए कोई दबाव नहीं है।”
4 of 5
करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : social media
अपने रिश्ते के बारे में आगे बात करते हुए तेजस्वी ने कहा, “मुझे याद है कि मैंने एक घर खरीदा था और फिर खबर आई थी कि करण और तेजस्वी ने एक साथ एक घर खरीदा है। मैं ऐसा थी कि क्या आप जानते भी हैं कि मैं कौन हूं?' क्या आप जानते हैं कि मैं कितने समय से काम कर रहा हूं?”
5 of 5
करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : social media
बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। इसके साथ ही दोनों एक साथ एक म्यूजिक वीडियो 'बारिश आई है' में भी एक साथ नजर आए थे। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी।
यह भी पढ़ें- Ekta Kapoor: मोहनलाल के साथ काम करने को उत्साहित हैं एकता कपूर, पैन इंडिया फिल्म 'वृषभ' पर दिया बड़ा अपडेट