टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय और सबसे अधिक समय से चलने वाला शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 13 सालों से लगातार अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो का हर किरदार घर-घर में मशहूर हैं। शो के सभी किरदारों ने लोगों का खूब दिल जीता और बच्चा-बच्चा हर कलाकार को उनके किरदारों के नाम से जानता है। कई लोग तो ऐसे हैं जो जब भी तारक मेहता के कलाकारों को देखते हैं तो उनका असल नाम भूलकर उन्हें उनके किरदारों के नाम से बुलाते हैं। इस शो के कई कलाकारों की अनदेखी तस्वीरें अब तक वायरल हो चुकी हैं।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: बचपन में ऐसे दिखते थे शैलेश लोढ़ा, पहचानना होगा मुश्किल
शैलेश लोढ़ा की बचपन की है ये तस्वीर
दरअसल ये तस्वीर शो में जेठालाल के सबसे करीबी दोस्त और शो के बारे में बताने वाले तारक मेहता उर्फ शैलेश लोढ़ा की है। दरअसल उन्हीं के नाम के आधार पर ही तारक मेहता का नाम रखा गया है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए शैलेश लोढ़ा ने बताया कि यह तस्वीर 30 सितंबर, 1981 की तस्वीर हैं जिसमें वह करीब 10 हजार लोगों के सामने कविता पढ़ रहे थे।
View this post on Instagram
शैलेश लोढ़ा ने तस्वीर के साथ लिखा ये कैप्शन
शैलेश लोढ़ा की ये तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ’30 सितंबर 1980-81 की बात है यानी की आज ही के दिन की ठीक 40 साल पहले की तस्वीर। राजस्थान के सुमेरपुर नाम के कस्बे में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में एक 10 साल का बालक हजारों की भीड़ में पहली बार काव्य पाठ करता है और तालियों की गूंज उसके कानों में बस जाती है।
शैलेश लोढ़ा बनकर आप सबके समक्ष है
शैलेश लोढ़ा ने आगे लिखा, ‘मां शारदा के आशीर्वाद और आप सभी के प्यार और स्नेह से आज 30 सितंबर 2021 को वो बालक शैलेश लोढ़ा बनकर आप सभी के सामने है’। तारक मेहता की इस तस्वीर को अब तक 53 हजार से अधिक बार लाइक मिल चुका है। शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है।
शुरू से हैं इस शो का हिस्सा
तारक मेहता की भूमिका निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पिछले 13 साल से जुड़े हुए हैं। वो इस शो का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इस शो के लिए शैलेश उतनी ही फीस लेते हैं जितनी फीस जेठालाल की भूमिका निभाने वाले दिलीप जोशी लेते हैं। इस शो के लिए एक्टर पर एपिसोड 1.5 लाख रुपए चार्ज करते हैं।