कपिल शर्मा की 'गुत्थी' को कॉमेडी करते देखने के लिए सभी बेचैन हैं लेकिन इन दिनों सुनील ग्रोवर अपने नए हुनर को चमकाने में लगे हुए है। आगे जानें आखिर क्या नया कर रहे हैं सुनील अपने फैंस के लिए।
कपिल शर्मा के शो से किनारा करने के बाद सुनील इन दिनों अपने सिंगिंग करियर को संवारने में लगे हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गाना रिलीज कर दिया है जिसका नाम है 'बिल्ला शराबी'।
शराबी के अंदाज में भी सुनील खुद को कॉमेडी करने से बचा नहीं पाए हैं। वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में सुनील ने लिखा है, "शराब छोड़ने के लिए, बिल्ला शराबी के म्यूजिक वीडियो को अगले 20 दिनों तक दिन में 3 बार देखें।"
सवा तीन मिनट के इस वीडियो में सुनील बिल्ला शराबी बने हैं। उन्होंने इस हद तक शराब पी रखी हैं कि उन्हें दुनिया-दारी की कोई खबर नहीं हैं। वीडियो में वे पुलिस के डंडे के साथ मां और बीवी की गालियां खाते दिख रहे हैं।
गाने की लिरिक्स काफी चटपटे हैं, जो आपको पसंद आएंगे. आवाज सुनील ग्रोवर की हैं जबकि म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है। इस गाने को सुनील ग्रोवर ने सिर्फ गाया है बल्कि इसमें एक्टिंग करते भी दिख रहे हैं।