बीते कुछ दिनों से सिडनाज और रश्मि देसाई (Rashami Desai) के फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी हुई थी। ये दोनों एक दूसरे पर लगातार कमेंट कर रहे थे। इन दोनों को चुप कराने के लिए रश्मि देसाई ने एक ट्वीट किया। रश्मि के इस ट्वीट के बाद मामला इतना बढ़ गया कि सिडनाज के प्रशंसक रश्मि देसाई को ही ट्रोल करने लगे।
एक ट्वीट कर सिडनाज के फैंस के निशाने पर आ गईं रश्मि, ट्रोलर्स बोले- 'सिद्धार्थ से रहो दूर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रश्मि देसाई ने अपने और सिडनाज के फैंस की लताड़ लगाते हुए ट्वीट किया था- 'क्या आप लोग ये लड़ाई बंद कर सकते हैं। इन सब बातों के लिए ये समय ठीक नहीं है। हमारे पास इस समय और भी मुसीबतें है जिन पर बात होना जरूरी है।' रश्मि का ये ट्वीट सिडनाज के फैंस को पसंद नहीं आया और वो अभिनेत्री को ही ट्रोल करने लगे।
Seriously ?
Can all the fandoms STOP fighting..
Everyone has their favourites so please get over all this..
No point defaming me or anyone else you guys really need to CHILL..
There are much bigger problems we our facing world-wide 🙏🏻
Please take care spread positivity 💫
सिडनाज के एक फैन ने ट्वीट किया- 'तुम सिद्धार्थ शुक्ला से दूर ही रहो। हम तुम्हारी परछाई भी उस पर नहीं पड़ने देना चाहते। अपनी भलाई के लिए उसका नाम लेना बंद करो।'
एक दूसरे फैन ने रश्मि के इस ट्वीट पर कमेंट किया- 'फुटेज की भूखी हो। दिल से दिल तक में क्या किया सब पता है। बिग बॉस में क्या किया अब अच्छा बनने के लिए नाटक कहीं और...' वहीं तीसरे फैन ने कमेंट किया - 'आप पहले खुद को और अपने फैंस को बदलो फिर सिड और सना के फैंस को ज्ञान देना।'
चौथे फैन ने कमेंट किया- 'आप अपने फैंस को कुछ क्यों नहीं कहती क्योंकि वो लोग हमेशा शहनाज को बॉडी शेमिंग वाले कमेंट करते रहते हैं।' जहां एक ओर सिडनाज के फैंस उन्हें रश्मि को ट्रोल करते दिखे तो वहीं आसिम के फैंस रश्मि का समर्थन किया आसिम की एक फैन ने अभिनेत्री का समर्थन करते हुए ट्वीट किया- 'आप सही कह रही हैं रश्मि। आसिम के फैंस हमेशा सकारात्मकता ही फैलाते हैं। सिद्धार्थ के फैंल ऐसा नहीं करते।'
'मुझसे शादी करोगे' को लेकर शहनाज का बड़ा बयान, बोलीं- 'ये शो जिंदगी की सबसे बड़ी गलती'