फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मुझसे शादी करोगे' को लेकर शहनाज का बड़ा बयान, बोलीं- 'ये शो जिंदगी की सबसे बड़ी गलती'

Sat, 28 Mar 2020 05:19 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 28 Mar 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Shehnaz Kaur Gill says Mujhse Shaadi Karoge show is the biggest mistake of my life
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

'मुझसे शादी करोगे' शो में शहनाज कौर गिल ने कोई भी दिलचस्पी शो के दौरान नहीं दिखाई। ये बात न केवल शहनाज के बर्ताव से दर्शकों को देखने को मिली बल्कि शो के बाद कई कंटेस्टेंट्स ने भी इस बात को कहा। फिलहाल ये शो खत्म हो चुका है और शहनाज इससे बिना किसी दूल्हे का चुनाव करके बाहर आ चुकी हैं। वहीं अब शहनाज ने 'मुझसे शादी करोगे' शो और परिवार को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Shehnaz Kaur Gill says Mujhse Shaadi Karoge show is the biggest mistake of my life
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Instagram

'बिग बॉस 13' की पूर्व प्रतियोगी शहनाज का इंटरव्यू बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट में छपा है। इस इंटरव्यू में शहनाज ने कहा- 'मैंने मुझसे शादी करोगे शो का हिस्सा बनकर बहुत बड़ी गलती कर दी। मुझे इस शो के लिए हामी नहीं भरनी चाहिए थी। मेरे पास समय था लेकिन मैंने कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले एक बार भी नहीं सोचा।' 

Shehnaz Kaur Gill says Mujhse Shaadi Karoge show is the biggest mistake of my life
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

शहनाज ने आगे कहा- 'मुझे तो शो के बारे में ज्यादा कुछ पता भी नहीं था। शो में काम करने बाद एहसास हुआ कि मैं अंदर से खुश नहीं हूं। किसी भी लड़के के साथ मेरा कोई भी कनेक्शन नहीं बना।' इस दौरान शहनाज ने ये भी बताया कि इस शो में उनके आने को लेकर उनका परिवार भी बहुत खफा था। उन्होंने कहा- 'परिवार मुझसे नाराज था। परिवार की नाराजगी देखकर मुझे समझ आया कि मैंने बहुत बड़ी गलती कर दी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shehnaz Kaur Gill says Mujhse Shaadi Karoge show is the biggest mistake of my life
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

आपको बता दें, 'मुझसे शादी करोगे' शो के शुरू होने से पहले ऐसी खबरें आई थीं शहनाज के पिता खफा हैं। हालांकि बाद में बिना किसी दिक्कत के ये शो शुरू हो गया। यहां तक कि शो में शहनाज के भाई शहबाज भी थे। इस शो में शहनाज की तरफ से थे। शो में शहनाज ने तो किसी को नहीं चुना लेकिन पारस आंचल खुराना को बतौर दुल्हन चुना था। शो खत्म होने के बाद आंचल की तबीयत बिग गई थी। अस्पताल से बाहर आने के बाद आंचल ने एक इंटरव्यू दिया है। 

विज्ञापन
Shehnaz Kaur Gill says Mujhse Shaadi Karoge show is the biggest mistake of my life
Paras Chhabra and Aanchal Khurana - फोटो : twitter

इस इंटरव्यू में आंचल ने कहा- 'मुझे लगता है कि 'बिग बॉस' के बाद इतनी जल्दी इस तरह का शो लाना निर्माताओं का गलत फैसला था। हमने बिग बॉस में शहनाज-सिद्धार्थ और माहिरा-पारस के बीच में एक मजबूत रिश्ता देखा था। निर्माताओं ने इन्हीं जोड़ों में से एक-एक प्रतियोगी को अपने अगले शो के लिए चुन लिया। मैं जानती थी कि पारस की जिंदगी में क्या चल रहा है,और शहनाज भी पूरी तरह से सिद्धार्थ के लिए पागल थी। एक तरह से यह शो मजाक जैसा ही लग रहा था। सबको पता था वहां किसी की शादी नहीं होती है।'

सलमान खान के एक्स जीजा को डेट कर रहीं ये अभिनेत्री, शादी को लेकर बोलीं- 'वो अभी बच्चा है और...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed