कपिल शर्मा शो और 'नागिन 4' को मिला फायदा, देखें TRP की टॉप 10 लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले नंबर पर सास-बहू सीरियल 'कुंडली भाग्य' है। सीरियल कई हफ्ते से टॉप पर बना हुआ है। दूसरे नंबर पर रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 है। बीते हफ्ते भी ये शो दूसरे नंबर पर था। तीसरे पोजिशन पर मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टैरेंस लुईस का डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' है। पिछले हफ्ते ये चौथे पायदान पर था।
'नागिन 4' को सातवां नंबर मिला है। बीते हफ्ते ये नौवें पोजिशन पर था। वहीं सीरियल 'छोटी सरदारनी' आठवें नंबर पर है। पिछले हफ्ते भी ये सीरियल इसी पायदान पर था। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी में भी गिरावट देखने को मिली और ये सातवें से नौवें पोजिशन पर आ गया। वहीं 10 नंबर पर पिछले हफ्ते की ही तरह सीरियल 'बैरिस्टर बाबू' है।
ये है इस हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट-
1.कुंडली भाग्य
2.खतरों के खिलाड़ी 10
3.इंडियाज बेस्ट डांसर
4.द कपिल शर्मा शो
5.तारक मेहता का उल्टा चश्मा
6.कुमकुम भाग्य
7.नागिन 4
8.छोटी सरदारनी
9.ये रिश्ता क्या कहलाता है
10.बैरिस्टर बाबू
लॉक डाउन में घरों के भीतर तक पहुंचा ये रोग, इंटरनेट के दाम कम होते ही बजने लगी खतरे की घंटी