फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Shukla: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सिद्धार्थ का मौत पर किया पुराना ट्वीट, इमोशनल हुए फैंस दे रहे अलग-अलग प्रतिक्रिया

Thu, 02 Sep 2021 08:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 02 Sep 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
Sidharth Shukla: Old tweet of Siddharth on death going viral on social media emotional fans are giving different reactions
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 13 के विजेता एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार सुबह निधन हो गया। अभिनेता की अचानक हुई मौत से बॉलीवुड और टीवी जगत को बड़ा धक्का लगा है। एक्टर की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। सोशल मीडिया पर फैंस और कई सेलेब्स उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच इंटरनेट पर सिद्धार्थ का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में उन्होंने मौत के बारे में लिखा था, जिसके वायरल होने पर अब अलग-अलग प्रतिक्रिया दी जा रही है। 

सिद्धार्थ ने 24 अक्टूबर, 2017 को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए यह ट्वीट किया था। एक्टर ने मौत के बारे में अपनी सोच जाहिर करते हुए लिखा, 'मौत जिंदगी में सबसे बड़ा नुकसान नहीं है। सबसे बड़ा नुकसान है उसका मर जाना जो हमारे अंदर है।'
 

 

Sidharth Shukla: Old tweet of Siddharth on death going viral on social media emotional fans are giving different reactions
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

इमोशनल हुए फैंस 

अभिनेता का यह ट्वीट वायरल होते ही इंटरनेट यूजर्स काफी इमोशनल हो गए हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'आप इस प्वाइंट पर गलत हो। मौत जिंदगी में सबसे बड़ा नुकसान है। हम इस लाइन को महसूस कर रहे हैं प्लीज वापस आ जाओ। विश्वास नहीं हो रहा है कि आप हमारे साथ नहीं हैं।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जिंदगी बड़ी अनिश्चित है। सबको प्यार करिए, किसी से नफरत मत कीजिए और हर छोटी चीज का जश्न मनाइए।'

Sidharth Shukla: Old tweet of Siddharth on death going viral on social media emotional fans are giving different reactions
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

गहरे सदमे में हैं शहनाज गिल

रिएलिटी शो बिग बॉस 13 के बाद से ही सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लगातार शहनाज गिल से जुड़ रहा था। दोनों की जोड़ी को सोशल मीडिया पर सिडनाज नाम दिया गया था, हालांकि अब दोनों की जोड़ी टूट गई है। सिद्धार्थ के निधन की खबर मिलने के बाद से ही शहनाज गिल गहरे सदमे में हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस के पिता संतोख सिंह सुख ने कहा कि, 'सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल के हाथों में ही दम तोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Shukla: Old tweet of Siddharth on death going viral on social media emotional fans are giving different reactions
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

 2008 से शुरू किया टीवी करियर

मुंबई में 12 दिसंबर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। साल 2008 में वह टीवी सीरियल 'बाबुल का आंगन छूटे ना' में दिखे थे, लेकिन वह साल 2013 में आए टीवी शो बालिका वधू के जरिए लोगों के बीच लोकप्रिय हुए। इसके बाद वह साल 2014 में आई 'हंपटी शर्मा की दुल्हनिया' फिल्म में नजर आए। इसके अलावा इसी साल उनकी 'ब्रोकन बट ब्यूटीफल' नामक वेब सीरीज भी आई थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed