फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थ शुक्ला से पहले इन कंटेस्टेंट्स को भी 'बिग बॉस' ने शो के बीच ही निकाला था बाहर

Tue, 05 Nov 2019 04:52 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 05 Nov 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
Siddharth Shukla evicted from Bigg Boss 13 Swami Om to Priyanka Sharma eliminated at mid show
Swami On, Siddharth and Priyank - फोटो : file photo

सोशल मीडिया पर #WeSupportSidShukla हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। इसकी वजह सिद्धार्थ शुक्ला का 'बिग बॉस 13' से एविक्शन है। 'बिग बॉस' के चार नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था। इस प्रोमो में दिखाया गया था कि टास्क में सिद्धार्थ की हिंसा को देखते हुए 'बिग बॉस' उन्हें घर से बाहर निकाल देंगे। इस प्रोमो वीडियो के आते ही सिद्धार्थ के प्रशंसक बहुत नाराज हैं। यहां तक कि उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के समर्थन में मेकर्स के खिलाफ सोशल मीडिया पर जंग छेड़ दी है। हालांकि यह ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी कंटेस्टेंट को शो से बाहर निकाला गया हो। इससे पहले भी कई कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस शो के बीच से ही बाहर का रास्ता दिखा चुके हैं। जानिए उनके बारे में...

Siddharth Shukla evicted from Bigg Boss 13 Swami Om to Priyanka Sharma eliminated at mid show
स्वामी ओम - फोटो : अमर उजाला

स्वामी ओम
'बिग बॉस' सीजन 10 में ओम स्वामी ने बेशर्मी की सारी हदें ही पार कर दी थी। स्वामी ओम ने ना केवल घरवालों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया बल्कि कुछ ऐसी हरकतें भी की जिससे घरवाले बहुत परेशान हो गए थे। यहां तक कि स्वामी ओम को सलमान ने 'बिग बॉस' के घर से निष्कासित भी कर दिया गया था। 

Siddharth Shukla evicted from Bigg Boss 13 Swami Om to Priyanka Sharma eliminated at mid show
प्रियंका जग्गा - फोटो : file photo

प्रियंका जग्गा 
प्रियंका जग्गा 'बिग बॉस 10' में नजर आई थीं। स्वामी ओम की तरह तो नहीं लेकिन प्रियंका ने भी घरवालों को शो के दौरान बहुत परेशान किया। प्रियंका को सलमान ने शो से बाहर निकाल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Siddharth Shukla evicted from Bigg Boss 13 Swami Om to Priyanka Sharma eliminated at mid show
priyank sharma - फोटो : file photo

प्रियांक शर्मा
प्रियांक शर्मा को भी बिग बॉस में झगड़ा करते हुए धक्का मारने की वजह से शो से बिग बॉस ने बाहर निकाल दिया था। प्रियांक बिग बॉस सीजन 11 में आए थे। इस सीजन के दौरान प्रियांक और आकाश ददलानी का झगड़ा हुआ था। जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें तुरंत घर छोड़ने को कहा था। 

विज्ञापन
Siddharth Shukla evicted from Bigg Boss 13 Swami Om to Priyanka Sharma eliminated at mid show
kushal tandon - फोटो : file photo

कुशाल टंडन
कुशाल टंडन बिग बॉस सीजन सात में आए थे। शो के दौरान कुशाल का वीजे एंडी से झगड़ा हुआ था। बात इतनी बढ़ गई थी कि बिग बॉस ने शो से कुशाल को तुरंत बाहर निकाल दिया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed