श्वेता तिवारी आजकल अपने बेटे रेयांश को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनके पूर्व पति अभिनव कोहली के बीच विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बेटे से मिलने और कस्टडी को लेकर शुरू हुआ ये झगड़ा अब कोर्ट पहुंच गया है। इसको लेकर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके पूर्व पति अभिनव कोहली इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। श्वेता तिवारी अपने बेटे रेयांश और बेटी पलक के साथ अलग रहती हैं। पिछले दिनों श्वेता तिवारी ने अपनी सोसाइटी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर अपलोड कर पति अभिनव पर गंभीर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अभिनव श्वेता से बेटे रेयांश को छीनते हुए दिख रहे थे। इस वीडियो को देखने के बाद कई सितारों ने श्वेता का समर्थन करते हुए अभिनव की गिरफ्तारी की मांग भी की थी। वहीं अब अभिनव कोहली हाई कोर्ट पहुंच गए हैं। इसी बीच उनके पहले पति राजा चौधरी ने भी श्वेता के बारे में खुलकर बात की।
'यह श्वेता तिवारी का बैड लक है...' पहले पति राजा ने साधा अभिनेत्री पर निशाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 20 May 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन