फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से लड़कर घर पहुंचीं ये अभिनेत्री, अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर सभी को कहा शुक्रिया

Sun, 19 Jul 2020 01:13 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 19 Jul 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
Shrenu Parikh discharged from hospital after covid 19 treatment
श्रेनु पारिख - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी अभिनेत्री श्रेनु पारिख कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआएं और प्रार्थनाएं की जाने लगी थीं। अब श्रेनु पारिख को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

Shrenu Parikh discharged from hospital after covid 19 treatment
श्रेनु पारिख - फोटो : सोशल मीडिया

श्रेनु पारिख ने अपनी एक तस्वीर साझा की है। वो अस्पताल के बाहर नजर आ रही हैं। श्रेनु व्हील चेयर पर बैठी हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने की खुशी उनके चेहरे पर देखी जा सकती है। हालांकि अभी वो घर पर ही आइसोलेशन में रहेंगी।

Shrenu Parikh discharged from hospital after covid 19 treatment
श्रेनु पारिख - फोटो : सोशल मीडिया

श्रेनु ने लिखा, 'मेरे सभी दोस्त, परिवार और शुभचिंतक, मुझे नहीं पता मैं आप सभी का कैसे शुक्रिया करूं। आप सभी ने कितना प्यार दिया है। भगवान की दुआ और आप लोगों की प्रार्थना की वजह से मैं ठीक हो रही हूं। मुझे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My Dearest extended family, friends n my well wishers! I just don't know how to thank you all for showering so much love n blessings. . By the grace of God n ur prayers I m recovering very well and have been discharged from the hospital. . Right now in total isolation at my home. I wish I could reply to all of you personally...so much to share... but all in good time... I love you all so much. . May Almighty bless u all n keep u all safe n sound. . PS forever grateful to the medical staff and the corona warriors at the hospital for keeping me sane and taking care of me for a week! ❤️❤️❤️

A post shared by Shrenu Parikh (@shrenuparikhofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Shrenu Parikh discharged from hospital after covid 19 treatment
श्रेनु पारिख - फोटो : सोशल मीडिया

श्रेनु आगे लिखती हैं कि 'अभी मैं होम आइसोलेशन में ही रहूंगी। काश मैं आप सभी को पर्सनल रिप्लाई कर पाती। आपसे बहुत प्यार करती हूं। आप सभी सुरक्षित रहें।' इसके साथ ही श्रेनु ने सभी कोरोना वारियर्स का भी धन्यवाद किया। बता दें कि श्रेनु इस वक्त अपने होमटाउन वडोदरा में हैं। मुंबई में वो अकेले ही रहती हैं। 

विज्ञापन
Shrenu Parikh discharged from hospital after covid 19 treatment
श्रेनु पारिख - फोटो : सोशल मीडिया

श्रेनु के सीरियल की बात करें तो पिछली बार वो 'भ्रम.. सर्वगुण संपन्न' में नजर आई थीं। इस शो को दर्शकों का उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला जिसके चलते इसे बंद करना पड़ा। श्रेनु सीरियल 'इश्कबाज', 'इस प्यार को क्या नाम दूं', 'ब्याह हमारी बहू का' जैसे सीरियल्स कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed