‘स्प्लिट्सविला 13’ और ‘लॉकअप’ जैसे रियलिटी शो से अपनी पहचान बना चुके शिवम शर्मा एक बार फिर वापस आ रहे हैं। दरअसल, शिवम शर्मा ने स्प्लिट्सविला 14’ में एंट्री ली है। वहीं, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि वह मेल राखी सावंत हैं। इसके अलावा उन्होंने उर्फी जावेद को लेकर भी कुछ बातें सामने रखीं।
Shivam Sharma: स्प्लिट्सविला 14 के इस कंटेस्टेंट ने खुद को बताया 'मेल राखी सावंत', उर्फी जावेद ने किया रिएक्ट
शिवम ने एक इंटरव्यू में खुद को मेल राखी सावंत बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह राखी सावंत बिग बॉस के हर सीजन में मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए जाती हैं, कुछ वैसा ही हाल उनका भी है।
कई रियलिटी शो में ले चुके हैं हिस्सा
शिवम शर्मा कई रियलिटी शो में हिस्सा ले चुके हैं। साथ ही, वह कई शो में फाइनल तक भी पहुंचे। स्प्लिट्सविला’ 13 की बात करें तो वह इसमें रनर अप रहे थे। वहीं, लॉकअप’ में वह तीसरे फाइनलिस्ट रहे थे।
यह भी पढ़ें- Indian Idol 13: फिनाले से पहले इस सिंगर ने छोड़ दिया 'इंडियन आइडल 13', वजह आपको भी कर देगी हैरान
शिवम ने खुद को बताया मेल राखी सावंत
हाल ही में शिवम ने एक इंटरव्यू में खुद को मेल राखी सावंत बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह राखी सावंत बिग बॉस के हर सीजन में मनोरंजन का तड़का लगाने जाती हैं, कुछ वैसा ही हाल उनका भी है। उन्होंने कहा कि अगर वह ‘स्प्लिट्सविला 13’ जीत जाते तो शायद उन्हें दोबारा सीजन 14 में नहीं बुलाया जाता।
यह भी पढ़ें- Movie Release This Week: दिल थामकर बैठिए, इस हफ्ते होगा इन 27 फिल्मों में जबर्दस्त घमासान
शिवम करेंगे दर्शकों का मनोरंजन
शिवम ने कहा कि ‘स्प्लिट्सविला 14 में वापस आना उनके लिए किसी ट्रॉफी से कम नहीं है। अच्छा ही रहा, जो मैं सीजन 13 की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाया, तभी मुझे 14 सीजन में आने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि मैं मेल राखी सावंत की तरह हूं, मुझे जीतने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मैं रियलिटी शो में आऊंगा और दर्शकों का मनोरंजन करूंगा।
यह भी पढ़ें- Kiara-Sidharth: फैशन डिजाइनर के चक्कर लगाते दिखे कियारा-सिद्धार्थ, वायरल वीडियो से शादी की अफवाहें तेज
‘स्प्लिट्सविला 14’ में उर्फी बनीं ‘मिसचीफ मेकर’
सभी जानते हैं कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह अक्सर अपने अतरंगी लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। उर्फी कभी साइकल की चेन से बनी ड्रेस पहने दिखती हैं तो कभी घड़ियों के आउटफिट में नजर आती हैं। इसकी वजह से वह अक्सर ट्रोल होती हैं। बता दें कि उर्फी जावेद भी ‘स्प्लिट्सविला 14’ में ‘मिसचीफ मेकर’ के रूप में नजर आ रही हैं।