फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kiara Siddharth seen outside Manish Malhotra house amid rumors of marriage video viral on social media

Kiara-Sidharth: फैशन डिजाइनर के चक्कर लगाते दिखे कियारा-सिद्धार्थ, वायरल वीडियो से शादी की अफवाहें तेज

Mon, 26 Dec 2022 12:27 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 26 Dec 2022 12:27 PM IST
सार

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पपराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में कियारा को मनीष के घर से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है।
 

विज्ञापन
Kiara Siddharth seen outside Manish Malhotra house amid rumors of marriage video viral on social media
Kiara Advani And Sidharth Malhotra - फोटो : social media

विस्तार

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की डेंटिंग की अफवाहें काफी वक्त से चली आ रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही एक-दूसरे से शादी करने जा रहे हैं। इसी बीच दोनों कलाकार मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर से निकलते देखे गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, जिसमें दोनों कलाकार मुस्कुराते हुए नजर आए।

विज्ञापन


मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर दिखे सिद्धार्थ-कियारा
दरअसल, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पपराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में कियारा मनीष के घर से बाहर निकलती हुई दिखाई दीं। उन्होंने सफेद रंग का टॉप और सफेद रंग की पैंट पहनी थी। वहीं, पीले रंग का हैंडबैग कैरी किया था। उस दौरान पपराजी को देखकर कियारा मुस्कुराईं और अपनी कार में बैठ गईं। थोड़ी देर बाद सिद्धार्थ भी मनीष के घर से बाहर निकले। उन्होंने नीले रंग का स्वेटर पहना था, जिसमें वह हैंडसम लग रहे थे। फोटोग्राफर ने उन्हें क्रिसमस की बधाई दी। इसके बाद सिद्धार्थ भी कियारा के साथ कार में बैठ गए।  
विज्ञापन


फैंस ने किए कमेंट्स
इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि वे दोनों 15 जनवरी 2023 को ओबेरॉय सुखविलास चंडीगढ़ में शादी कर रहे हैं। वहीं, अन्य यूजर्स ने लिखा- दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। काश वे शादी कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुखद: टिकटॉक स्टार बूगी बी की गोली मारकर हत्या, दादी के लिए खरीदारी करते वक्त हुई वारदात


कियारा ने कहा- सिद्धार्थ उनके करीबी दोस्त से ज्यादा
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फिल्म शेरशाह में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों के अफेयर की अफवाह उड़ने लगीं। हालांकि दोनों कलाकारों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं कहा। वहीं, करण जौहर के फेमस शो कॉफी विद करण सीजन 7 में कियारा ने कहा था कि सिद्धार्थ उनके लिए करीबी दोस्त से अधिक हैं। साथ ही, यह भी बताया था कि सिद्धार्थ और वह एक-दूसरे को फिल्म शेरशाह के पहले से जानते हैं। 

यह भी पढ़ें: Main Atal Hoon: पंकज त्रिपाठी ने धरा पूर्व प्रधानमंत्री का अद्भुत रूप, फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का मोशन पोस्टर जारी

दोनों अलग-अलग फिल्मों में व्यस्त
हाल ही में कियारा की फिल्म गोविंदा मेरा नाम रिलीज हुई है। इसमें उनके साथ विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर नजर आए। इससे पहले उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 2 की थी, जो दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। कियारा कार्तिक आर्यन के साथ दूसरी फिल्म पर काम कर रही हैं। इस फिल्म का नाम सत्यप्रेम की कथा है, जो 29 जून 2023 के दिन रिलीज होगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा की बात की जाए तो वह मिशन मजनू में दिखाई देंगे, जो 20 जनवरी को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed