अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अभिनेत्री शिल्पा शिंदे का जन्म 28 अगस्त 1977 को मुंबई में हुआ था। शिल्पा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में टीवी सीरियल से की थी। साल 2000 में सीरियल भाभी से वो लाइमलाइट में आईं। बस फिर क्या था इस सीरियल के बाद शिल्पा को छोटे पर्दे पर काम की कमी नहीं रही। आज शिल्पा के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
2 of 5
shilpa shinde
- फोटो : colors tv
शिल्पा शिंदे को सबसे ज्यादा पॉपुलरिटी मिली भाबी जी घर पर हैं सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर। हालांकि एक साल बाद ही उन्हें इस शो से बाहर का रास्ता दिखा गया। शो के प्रोड्यूसर ने शिल्पा पर अनप्रोफेशनल रवैये का आरोप लगाया तो वहीं शिल्पा ने प्रोड्यूसर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस विवाद के बाद शिल्पा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
3 of 5
Shilpa Shinde
- फोटो : file photo
करीब 2 साल खाली बैठने के बाद शिल्पा को बिग बॉस से बड़ा ब्रेक मिला। बिग बॉस 11 का खिताब उनके नाम रहा। शिल्पा कई बार विवादों में रहीं और कई तरह के आरोप उन पर लगे। जब बिग बॉस शुरू हुआ तब दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के बारे में खुलासा किया था। गहना ने एक इंटरव्यू में कहा, 'शिल्पा और विकास कभी एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों की मुलाकात 'भाबीजी घर पर हैं' के सेट पर हुई थी। ये बात इन्होंने सबसे छुपाकर रखी थी।' हालांकि दोनों ने ही इस तरह की खबरों को पूरी तरह नकार दिया था। यही नहीं बिग बॉस में भी शिल्पा और विकास अक्सर झगड़ते रहते थे।
4 of 5
shilpa shinde
- फोटो : social media
शिल्पा उस वक्त विवादों में आई थीं जब उनकी तस्वीरें वायरल हुईं जिसमें वो सिगरेट पीती नजर आई थीं हालांकि यह एक फोटोशूट था। मगर यूजर्स को शिल्पा का यह अवतार पसंद नहीं आया और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा।
पढ़ें: मीका के समर्थन में आईं ये अभिनेत्री, बोलीं- 'मैं करूंगी पाकिस्तान में परफॉर्म, कोई रोक के दिखाए'
5 of 5
shilpa shinde
- फोटो : file photo
शिल्पा अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। पाकिस्तान में परफॉर्मेंस के बाद गायक मीका सिंह पर बैन लगा दिया गया था लेकिन शिल्पा ने उनका खुलकर समर्थन किया था। शिल्पा कहती हैं कि 'अगर मेरा देश मुझे वीजा देता है और उनका देश मेरा स्वागत करता है तो मैं जरूर पाकिस्तान जाऊंगी। एक कलाकार होने के नाते मैं परफॉर्म करूंगी। ये मेरा हक है। मुझे कोई रोक नहीं सकता। किसी कलाकार को आप ऐसे बैन नहीं कर सकते।'