फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फाइनल हो गईं नई 'अंगूरी भाभी', ये रश्मि देसाई नहीं

Sat, 02 Apr 2016 04:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Apr 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
Sheetal khandal finalised for Angoori bhabhi role
angoori bhabhi

छोटे पर्दे के चर्चित कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर हैं' की 'अंगूरी भाभी' यानी शिल्पा शिंदे ने सीरियल छोड़ दिया है। ऐसे में इस बात को लेकर अटकलें तेज थीं कि अब वो कौन होगी जो सही पकड़े हैं बोलेगी। इसके लिए रश्मि देसाई का नाम लगभग तय माना जा रहा था लेकिन अब इसके लिए किसी और हीरोइन को फाइनल कर दिया गया है।

फाइनल हो गई नई अंगूरी भाभी

Sheetal khandal finalised for Angoori bhabhi role
angoori bhabhi

असल में सीरियल शुरू होने से भी पहले इस रोल के लिए रश्मि को ही लिया जाना था लेकिन वो किसी औऱ सीरियल के साथ व्यस्त थीं इसलिए शिल्पा को चुना गया। शिल्पा ने कम वक्त में सब पर ऐसी छाप छोड़ी कि उनकी जगह किसी और को देखना दर्शकों के लिए आसान नहीं होगा। जिस नए चेहरे को 'अंगूरी भाभी' बनाया जा रहा है वो पहेल भी एक चर्चित सीरियल में काम कर चुकी हैं।

फाइनल हो गई नई अंगूरी भाभी

Sheetal khandal finalised for Angoori bhabhi role
angoori bhabhi
ये हैं शीतल खंडाल। जी हां, शीतल ही आपकी नई 'अंगूरी भाभी' होंगी। शीतल वहीं हैं जिन्हें कुछ वक्त तक सीरियल 'बालिका वधू' में 'गहना' के रोल में देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल हो गई नई अंगूरी भाभी

Sheetal khandal finalised for Angoori bhabhi role
angoori bhabhi
'बालिका वधू' शीतल का पहला सीरियल था और उसके बाद से उन्हें कोई दूसरा काम मिला भी नहीं। 'बालिका वधू' में भी उनके रोल को कुछ खास पहचान नहीं मिली। इसलिए शीतल के लिए 'अंगूरी' भाभी का रोल बखूबी निभाना बड़ी चुनौती हो सकती है।
विज्ञापन

फाइनल हो गई नई अंगूरी भाभी

Sheetal khandal finalised for Angoori bhabhi role
angoori bhabhi

गौरतलब है कि शिल्पा ने सीरियल के प्रोड्यूसरों पर मानसिक प्रताड़ना करने का आरोप लगाते हुए सीरियल छोड़ा था। जबकि सीरियल वालों ने शिल्पा को नखरीली बताते हुए कहा था कि उनकी आदत है कॉनट्रैक्ट बीच में छोड़ने की। शिल्पा अब कपिल शर्मा के नए शो में दिखेंगी। देखते हैं, शिल्पा को नई भूमिका में और शीतल को 'अंगूरी भाभी' के रोल में कितना पसंद किया जाता है!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed