बिग बॉस में अपनी अदाओं का जलवा बिखरेने आईं अर्शी खान की किस्मत खुलने वाली है। खबर है कि अर्शी खान जल्दी ही सलमान खान के साथ स्क्रिन शेयर करती दिखाई देंगी। लेकिन इस खबर पर मॉडल-एक्ट्रैस महिमा सिंह पुरी का कुछ और ही रिएक्शन है...
Bigg Boss से निकाल अर्शी खान को इस शो में ले रहे सलमान खान, अब होगा डबल धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंट्रोवर्शियल मॉडल-एक्ट्रेस सिंह पुरी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अर्शी खान , सलमान खान के साथ चार और प्रोजेक्ट करने पर साइन किए हैं? खबर है कि सलमान के साथ बिग बॉस के बाद अर्शी खान एक और बड़ी स्क्रिन पर आने वाली हैं। लेकिन अभी तक मैनेजर फ्लिन रेमेडियोज की ओर से ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है।'
Has #ArshiKhan been signed on 4 a project by @BeingSalmanKhan? My sources hav confirmed after @BiggBoss @ArshiKOfficial MAY BE sharing screen space with Bhai in another forthcoming show. But @flynnremedios refuses to confirm or speek about this. FOLLOW ME 4 UPDATES @ColorsTV @dna
— Mahima Singh Puri - Mahima SinghPuri (@iMahimaSP) January 9, 2018
अर्शी खान को बिग बॉस के घर में 'बेगम खान' और 'नागिन' के नाम से भी जाना जाता था। बता दें कि फिलहाल वे बिग बॉस के घर में मेहमान बनकर ठहरी हुई हैं। शो में उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। वे इस वक्त घरवालों से मतलबी बनने का टास्क करवा रही हैं।
सलमान खान बिग बॉस के बाद बहुत जल्दी अपने पुराने रियल्टी शो 10 का दम में दिखाई देने वाले हैं। ये शो 2008 में शुरू हुआ था। बता दें कि अभी तक इसके केवल दो ही सीजन हुए हैं। लेकिन सोचने वाली बात है कि अगर अर्शी को सलमान के साथ ये शो मिल गया तो उनके करियर को चार चांद लग जाएंगे।
बिग बॉस सीजन 11 को 100 दिन हो गए हैं और घर में पांच कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं और आज रात यानि की 10 जनवरी को आकाश घर से बेघर हो जाएंगे। फिलहाल घर में अर्शी ने कब्जा किया हुआ है और वे सबसे बड़ा मतलबी कंटेस्टेंट को चुन बड़ा एडवांटेज देने वाली हैं।