बॉलीवुड के
'दबंग खान' यानि
सलमान खान जल्द की छोटे परदे पर नजर आने वाले हैं। सलमान एक बार फिर से अपना पूराना शो '10 का दम' लेकर हाजिर हो रहे हैं। उनका यह रियलिटी शो सोनी टेलीविजन पर प्रसारित होगा लेकिन इस बार का सीजन, शो में मौजूद कंटेस्टेंट के लिए ही नहीं बल्कि सलमान के फैंस और आम लोगों के लिए भी बेहद खास होने वाला है।
जी हां इस बार आम लोग भी '10 का दम' से बड़ी ही आसानी से जुड़ सकते हैं। शो में भाग लेने के लिए आपको बस कुछ निर्देशों का पालन करना होगा, इसके बाद आप भी शो से जुड़ सकते हैं और सलमान से मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि शो के मेकर्स शनिवार को एक एप लॉन्च करने वाले हैं जिसमें खुद का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। एप में रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपसे शो से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
यह सवाल हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होंगे। सवालों के कुल 40 लेवल होंगे जिसमें 20-20 सवाल पूछे जाएंगे। यह सभी सवाल बहुत ही आसान होंगे। इस दौरान सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले प्लेयर को '10 का दम' के ऑडिशन के लिए बुलाया जाएगा। इस ऑडिशन को क्लियर करने के बाद उसे शो में सलमान खान के साथ '10 का दम' में खेलने का मौका मिलेगा।
बताया जा रहा है कि इस एप की तैयारी के लिए Sony Entertainment Television पूरी तरह से जुटा हुआ है। यह ऐप 18 मार्च से Sony LIV पर उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि '10 का दम' का यह तीसरा सीजन है।