मनोरंजन जगत में हीरोइनों की उम्र हीरो की तुलना में कम ही मानी जाती है। अक्सर देखा गया है कि हीरो सालों साल पर्दे पर अभिनय करते नजर आते हैं, लेकिन कुछ हीरोइनें कुछ सालों में ही पर्दे से गायब होने लगती हैं। हालांकि आज के समय में ये बदलाव बॉलीवुड और टीवी जगत दोनों जगह देखने को मिल रहा है जहां हीरोइनें कमबैक के बाद भी दर्शकों को अपना दीवाना बना रही हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं रुपाली गांगुली जो इन दिनों 'अनुपमां' बनकर सबके दिलों पर राज कर रही हैं।
44 की उम्र में भी देती हैं अपनी अदाओं से सभी को टक्कर
इस बात में कोई शक नहीं है कि रुपाली छोटे पर्दे की एक सुपरहिट अदाकारा हैं। रुपाली ने 'संजीवनी', 'साराभाई वर्सेज साराभाई', 'परवरिश' जैसे शो से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया था। हालांकि कुछ समय बाद रुपाली छोटे पर्दे से गायब हो गई थीं। अब कुछ समय पहले ही उन्होंने शो 'अनुपमां' के जरिए टीवी पर कमबैक किया है। रूपाली अपने लुक्स को लेकर भी बहुत अपडेट रहती हैं। उनका फैशन सेंस लाजवाब है और अपनी फिटनेस पर भी वे खूब काम करती हैं। यही वजह है कि 44 वर्ष की उम्र में भी वे किसी से कम नहीं लगती हैं।
2 of 5
रुपाली गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो रुपाली की उम्र 44 साल है लेकिन उनकी तस्वीरें देख आप भी कहेंगे कि उम्र बस उनके लिए एक संख्या हैं। रुपाली की खूबसूरती के आज भी लाखों लोग कायल हैं। वहीं गृहिणियों के लिए तो वह एक स्टाइल आइकल बन गई हैं। साधारण सी साड़ी में भी वह बेहद खूबसूरत दिखती हैं। साड़ी के अलावा वेस्टर्न लुक में भी रुपाली फोटोशूट करवाती हैं और सभी को अपना दीवाना बना देती हैं।
3 of 5
रुपाली गांगुली
- फोटो : Instagram
रुपाली गांगुली दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती संग बड़े परदे पर रोमांस कर चुकी हैं। इन दोनों ने फिल्म 'अंगारा' में साथ काम किया था। ये फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन रुपाली के पिता अनिल गांगुली के किया था। रुपाली के पिता अनिल गांगुली बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक थे और उन्होंने कोरा कागज, तपस्या, संकोच जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया था।
4 of 5
रुपाली गांगुली
- फोटो : Instagram
हाल ही में मिथुन दा अचानक अनुपमां के सेट पर पहुंच गए थे। दरअसल, सीरियल में 'काव्या' का किरदार निभा रहीं मदालसा शर्मा उनकी बहू हैं। सेट पर उन्हें देखकर पहले तो सभी हैरान रह गए लेकिन बाद में यादों का पिटारा खुला तो कई बातें सामने आईं। मिथुन दा और अनुपमां की फिल्म 'अंगारा' की कई यादें ताजा हो गईं।
5 of 5
रुपाली गांगुली
- फोटो : Instagram
बता दें कि साल 2013 में रुपाली ने बिजनेसमैन अश्विन के वर्मा के साथ शादी की थी और 2015 में उनके बेटे रुद्रांश का जन्म हुआ था। बात रुपाली के करियर की करें तो उन्होंने सात साल की उम्र में 1985 में फिल्म ‘साहेब’ में काम किया था। साल 2000 में उन्होंने सीरियल ‘सुकन्या’ से टीवी पर डेब्यू किया। इसके बाद वह ‘संजीवनी’, ‘भाभी’, ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ और ‘परवरिश’ में भी काम कर चुकी हैं।