{"_id":"5b361a8f4f1c1bf76e8bab27","slug":"ridheema-tiwari-tie-knot-with-boyfriend-jaskaran-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'किन्नर बहू' के बाद एक और एक्ट्रेस ने ब्वॉयफ्रेंड संग की शादी, 5 साल तक एक दूसरे को किया डेट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'किन्नर बहू' के बाद एक और एक्ट्रेस ने ब्वॉयफ्रेंड संग की शादी, 5 साल तक एक दूसरे को किया डेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 29 Jun 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
रिद्धिमा तिवारी और जसकरण सिंह
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलायक और अभिनव शुक्ला की शादी के बाद अब एक और टीवी एक्टर ने 28 जून को सात फेरे लिए हैं। जी हां, सीरियल 'मिले जब हम तुम' के एक्टर जसकरण सिंह गांधी ने गर्लफ्रेंड और फिल्म 'बेगम जान' की एक्ट्रेस रिद्धिमा तिवारी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।
विज्ञापन
ये कपल पिछले 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इस कपल की लव स्टोरी थोड़ी हटके है। दरअसल इसमें रिद्धिमा ने जसकिरण को शादी के लिए प्रपोज किया था। एक वेबसाइट से बात करते हुए जसकिरण सिंह ने बताया कि 'हम शादी करना चाहते थे लेकिन नहीं पता था कि ये इतनी जल्दी हो जाएगा।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि रिद्धिमा ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 'दो दिल एक जान' से की थी। इसके बाद वो 'ससुराल गेंदा फूल', 'रिश्तों से बड़ी प्रथा', 'हर घर कुछ कहता है', 'आशिक बीवी का', 'सावधान इंडिया', 'गुलाम' जैसे शोज में दिखीं।
विज्ञापन