{"_id":"615d0a0c8ebc3e0ec56f4e21","slug":"ravan-of-ramayana-aka-arvind-trivedi-passed-away-sunil-lahri-deepika-chikhlia-and-others-condole","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arvind Trivedi death: रावण की मौत से टूटे 'लक्ष्मण' और 'सीता', सुनील लहरी-दीपिका चिखलिया समेत लोगों ने जताया दुख","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Arvind Trivedi death: रावण की मौत से टूटे 'लक्ष्मण' और 'सीता', सुनील लहरी-दीपिका चिखलिया समेत लोगों ने जताया दुख
रामानंद सागर के लोकप्रिय शो रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी मंगलवार की रात यानि पांच अक्तूबर को हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए। उनके निधन की खबर ने पूरे मनोरंजन जगत को गहरा सदमा दिया है। अरविंद 83 वर्ष के थे और दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया। आज सुबह मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अरविंद त्रिवेदी के निधन से इंडस्ट्री में शोक
उनके निधन की जानकारी मिलने पर उनके साथी कलाकारों ने सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया है। लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने लिखा, 'बहुत दुखद समाचार है कि हमारे प्यारे अरविंद भाई अब हम सबके बीच नहीं रहे, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैं कुछ भी कह नहीं पा रहा हूं। मैंने अपने पिता समान एक शुभचिंतक और सज्जन को खो दिया'।
शो में सीता का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं दीपिका चिखलिया ने भी इंस्टाग्राम पर दुख भरा पोस्ट साझा किया है। अभिनेत्री ने लिखा, 'पूरे परिवार को मेरे दिल से संवेदना। वो एक बहुत ही सुलझे हुए इंसान थे'।
साथ ही अशोक पंडित ने भी ट्वीट कर अपना दुख साझा किया। उन्होंने लिखा, 'एक बेहतरीन थिएटर, टीवी और फिल्म कलाकार अरविंद त्रिवेदी के दिल का दौरा पड़ने के कारण हुए निधन ने गहरा दुख दिया है। परिवार को मेरी तरफ से दिल से संवेदना'।
Sad to know about the demise of well known theatre,tv & film actor #ArvindTrivedi ji due to massive heart attack.
My heartfelt condolences to his entire family & near ones.
ॐ शांति !
🙏🙏🙏 pic.twitter.com/4UOHPrvZEd
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस ने भी अपने पसंदीदा रावण को भारी मन से अलविदा कहा। एक यूजर ने लिखा, 'हर आत्मा को एक दिन अपने घर लौट जाना होता है जहां से शुरूआत हुई रहती है। अरविंद त्रिवेदी हम सबको छोड़कर चले गए जिनके जाने से मनोरंजन जगत को गहरा नुकसान हुआ है'।
Every Soul.has to return to sweet home from where he has arrived, thus. Shri. Arvind Trivedi ...... Obeyed.his desire and left abode, deep condolence for great blow to fly, which isn't reparairable, (Om Shanti) pic.twitter.com/n3isLJ9zsN
अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनके निधन के खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि 'मंगलवार (5 अक्तूबर) रात करीब 10 बजे उनका निधन हो गया है। उन्होंने बताया कि 'चाचाजी पिछले कुछ सालों से लगातार बीमार चल रहे थे। पिछले तीन साल से उनकी तबीयत कुछ ज्यादा ही खराब रहने लगी थी। ऐसे में उन्हें दो-तीन बार अस्पताल में भी दाखिल कराना पड़ा था। एक महीने पहले ही वो अस्पताल से एक बार फिर घर लौटे थे। मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने कांदिवली स्थित अपने घर में ही दम तोड़ दिया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।