फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राखी सावंत ने याद किए संघर्ष के दिन: बोलीं- फराह खान ने बदली जिंदगी, पर्दा लपेटकर दिया था ऑडिशन

Mon, 23 Aug 2021 11:26 AM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 23 Aug 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Recalls Her Struggling Days and How Farah Khan Discovered Her
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत को उनके यूनीक फन और मस्ती के लिए जाना जाता है। वह खुद को कभी नजरअंदाज नहीं होने देती हैं। ये ही वजह है कि राखी हर वक्त सुर्खियों में रहती हैं। बिग बॉस के सफर के बाद से तो वह हर किसी की पसंदीदा बन गई हैं। एंटरटेनमेंट क्वीन राखी ने हाल ही में अपने संघर्ष के दिनों को याद दिया है। उन्होने एक शो के दौरान अपने संघर्ष के दिनों के बारे में खुलकर बातचीत की और बताया कि कैसे फराह खान ने मुश्किल के दिनों में उनकी मदद की और राखी की जिंदगी बदल गई।



राखी सावंत ने खुलासा किया है कि संघर्ष के दिनों के दौरान वह काम के लिए तमाम ऑफिसों के चक्कर लगाया करती थीं। ऑडिशन के लिए दर-दर भटकती थीं। राखी का कहना है कि संघर्ष के दिनों के दौरान उनकी मां ने उनको सबसे ज्यादा प्रेरित किया। राखी ने यह भी बताया कि स्लिम और फिट दिखने के लिए उन्होंने क्या-क्या किया।

Rakhi Sawant Recalls Her Struggling Days and How Farah Khan Discovered Her
राखी सावंत फैन क्लब - फोटो : Social Media

राखी सावंत ने कहा कि जब फराह खान ने उनको फोन किया था तो वह होश खो बैठी थी। राखी ने बताया, एक दिन मुझे फराह खान मैडम के ऑफिस से फोन आया और उन्होंने मुझे शाहरुख खान के रेड चिलीज के ऑफिस में ऑडिशन के लिए बुलाया। यहां से मेरे लिए चीजें बदल गईं। राखी ने कहा कि जैसे ही मैंने फोन रखा, मैं होश खो बैठी। मेरी मां ने मुझे एक कटोरी दाल दी, तब जाकर मैं होश में आई और मैंने ऑडिशन की तैयारी शुरू कर दी।

 

Rakhi Sawant Recalls Her Struggling Days and How Farah Khan Discovered Her
राखी सावंत - फोटो : Instagram

राखी सावंत ने कहा कि वह स्लिम और फिट दिखने के लिए सिर्फ एक कटोरी दाल पीती थी। उन्होंने कहा कि उन दिनों चीजें इतनी अच्छी नहीं थी। लेकिन, एक रोज फराह खान के ऑफिस से आये कॉल ने मेरी जिंदगी बदल दी। राखी को पहला ब्रेक शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हूं ना' में मिला था। उन्होंने इस फिल्म में अपनी भूमिका को भी याद किया और उस दौरान के संघर्ष के बारे में भी बात की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Recalls Her Struggling Days and How Farah Khan Discovered Her
राखी सावंत - फोटो : Instagram

राखी सावंत का कहना है कि उनदिनों वह एक चॉल में रहती थी। फिल्म में उनको ग्लैमरस दिखना था, क्योंकि उनका रोल ही ऐसा था। राखी ने कहा कि जिस चॉल में वह रहती थी वहां ऐसे कपड़े पहनकर बाहर नहीं निकला जा सकता था। ऐसे में उनकी मां ने उनको पर्दे का एक सेट दिया और जिसे वो ग्लैमरस कपड़ों पर लपेट कर बाहर निकलती थी और ऑडिशन के लिए गई। 

उन्होंने कहा कि जैसे ही मुझे फराह खान ने उस गेटअप में देखा वो दंग रह गई।

विज्ञापन
Rakhi Sawant Recalls Her Struggling Days and How Farah Khan Discovered Her
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511

राखी ने खुद को फराह खान और शाहरुख खान की खोज बताया। उन्होंने इसके लिए इन दोनों का शुक्रिया भी अदा किया। राखी ने कहा, फराह को मुझ पर भरोसा था। इसलिए उन्होंने टीम को कैमरा रोल करने के लिए कहा और जैसे ही कैमरा रोल हुआ मैंने पर्दे हटा दिये। उन्हें मेरा ऑडिशन पसंद आया और फौरन मुझे रोल मिल गया। आपको बता दें कि राखी सावंत अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फनी अंदाज से दर्शकों को काफी चौंकाती और हंसाती रहती हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed