फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट को दी जाती है शराब? राहुल वैद्य ने बताया सच

Fri, 12 Mar 2021 05:13 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 12 Mar 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
Rahul Vaidya clear rumours of liquor being served in Bigg Boss house said Some contestant demanded but makers never allowed
राहुल वैद्य - फोटो : Instagram

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस अक्सर चर्चा में बना रहता है। इस शो के 14 सीजन अब तक प्रसारित हो चुके हैं और खबर है कि मेकर्स 15वां सीजन भी ला सकते हैं। हालांकि बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर कई तरह की बातें सामने आती हैं। पिछले कई समय से इस बात की चर्चा भी हो रही है कि कंटेस्टेंट को घर में शराब भी पेश की जाती है। अब इन सारी खबरों की सच्चाई गायक और बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रह चुके राहुल वैद्य ने बता दी है।

Rahul Vaidya clear rumours of liquor being served in Bigg Boss house said Some contestant demanded but makers never allowed
राहुल वैद्य - फोटो : instagram: colorstv

बता दें कि पिछले काफी समय से इस बात को लेकर चर्चा हो रही थी कि कंटेस्टेंट को घर के अंदर शराब दी जाती है। इसे लेकर राहुल वैद्य ने एक इंटरव्यू में बताया कि ऐसा कभी नहीं हुआ है। राहुल ने कहा कि, 'बिग बॉस के घर में कभी किसी को शराब नहीं दी गई है'।

Rahul Vaidya clear rumours of liquor being served in Bigg Boss house said Some contestant demanded but makers never allowed
राहुल वैद्य - फोटो : instagram/rahulvaidyarkv

राहुल ने कहा कि, 'हां कुछ कंटेस्टेंट की ऐसी मांग थी, लेकिन मेकर्स की तरफ से कभी भी उन्हें पूरा नहीं किया गया। 'बिग बॉस के घर में कोई शराब नहीं मिलती है। हम तो बिना शराब के ही कई बार बिग बॉस में दिशा से भटक चुके हैं। अगर शराब दे दी जाती तो स्थिति कुछ और ही हो जाती'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Vaidya clear rumours of liquor being served in Bigg Boss house said Some contestant demanded but makers never allowed
बिग बॉस 14 - फोटो : Social media

शराब के अलावा सिगरेट के मुद्दे पर भी हमेशा से ही अटकलें लगाई जाती रही हैं। जब बिग बॉस के शुरूआती सीजन आए थे तो सिगरेट को लेकर भी काफी विवाद रहता था। उस वक्त तक भी ये साफ नहीं था कि बिग बॉस के घर में सदस्य स्मोकिंग करते हैं या नहीं। वहीं अब मेकर्स ने सबकुछ साफ कर दिया है। पिछले कई सीजन से अब बिग बॉस के घर में एक स्मोकिंग रुम रख दिया गया है जहां कंटेस्टेंट आराम से जाकर स्मोकिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन
Rahul Vaidya clear rumours of liquor being served in Bigg Boss house said Some contestant demanded but makers never allowed
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : instagram/colorstv

बता दें कि राहुल वैद्य सीजन 14 में रनर अप रहे थे और उन्हें हराकर रुबीना दिलैक विजेता बनी थीं। हालांकि उनके हार पर दर्शकों ने काफी नाराजगी जताई थी। बहुत से फैंस का मानना था कि राहुल वैद्य को ही इस सीजन का विजेता होना चाहिए थे। बात करें राहुल की निजी जिंदगी की तो वो गर्लफ्रेंड दिशा परमार संग बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। राहुल ने बिग बॉस के घर से ही दिशा को शादी के लिए प्रपोज किया था जिस पर दिशा ने हां कर दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed