{"_id":"597037914f1c1b90798b4797","slug":"pehredaar-piya-ki-blasted-by-karan-wahi-one-of-show-s-lead-actor-suyyash-rai-defends-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'9 साल के बच्चे ने 18 साल की लड़की को किया प्रपोज', टीवी शो पर मच रहा बवाल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'9 साल के बच्चे ने 18 साल की लड़की को किया प्रपोज', टीवी शो पर मच रहा बवाल
Thu, 20 Jul 2017 03:05 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
Updated Thu, 20 Jul 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
पहरेदार पिया की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एक 9 साल का लड़का है। जिसे अपने से दोगुनी उम्र की लड़की से प्यार हो जाता है। वो उस लड़की की चुपके-चुपके फोटो खींचता है। इतना ही नहीं वो उसे शादी के लिए प्रपोज भी करता है। ये बातें सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगेगा कि कैसे 9 साल का एक बच्चा प्यार में पड़ सकता है।
2 of 8
पहरेदार पिया की
हाल ही शुरू हुए टीवी शो 'पहरेदार पिया की' में ऐसी ही कहानी दिखाई जा रही है। इस शो की काफी आलोचना की जा रही है। हाल ही में एक्टर करन वाही ने शो के खिलाफ फेसबुक पर एक अक्रामक पोस्ट किया है।
3 of 8
पहरेदार पिया की
करन ने कहा, 'प्रिय निर्माता और चैनल .. मैं समझ सकता हूं कि हम 'हाऊ आई मेट योर मदर' और 'फ्रेंड्स' जैसे शोज नहीं बना सकते और ईमानदारी से मैं उम्मीद भी नहीं करता। लेकिन भगवान के लिए और इस कारण कि हम सब इस इंडस्ट्री में हैं, प्लीज मुझे टीआरपी देने वाले कंटेंट के नाम पर ये मूर्खता मत बेचिए। क्योंकि ईमानदारी से इसे कोई भी नहीं देख रहा है। दूसरे लोगों की बात को छोड़ दें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
पहरेदार पिया की
करन ने आगे लिखा, 'मुझे लगता है कि हमारी बिरादरी के लोग ही इस शो को पसंद नहीं कर रहे हैं। हर कोई जो इस शो का हिस्सा है उसके लिए मैं अच्छा चाहता हूं और उन सब के लिए अच्छी तरह से प्रार्थना करता हूं। लेकिन हमें कोई ऑप्शन ना होने पर सिर्फ काम करने के लिए किसी शो से नहीं जुड़ना चाहिए बल्कि उस काम को एन्जॉय करना चाहिए। मैं ये सब अभिमान से नहीं बोल रहा हूं, लेकिन हम इससे बेहतर शो बना सकते हैं।'
विज्ञापन
5 of 8
पहरेदार पिया की
करन वाही के इस पोस्ट का जवाब देते हुए शो के एक्टर सुयश राय ने कहा, 'थोड़ा सब्र रखें, इतनी जल्दी किसी नतीजे पर पहुंचने की जरूरत नहीं है। हम किसी बाल विवाह को प्रमोट नहीं कर रहे हैं। ये शो थोड़ा अलग है। इतनी जल्दी इसे जज ना करें। इस शो को बनाने से पहले खुद डायरेक्टर ने भी काई बार सोचा था। मेरी गुजारिश है कि पहले देखें फिर निर्णय करें।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।