{"_id":"63997cfbf95d72056f0a458f","slug":"nikki-tamboli-reaction-on-sukesh-chandrasekhar-money-laundering-case-users-trolled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nikki Tamboli: सुकेश मामले में निक्की तंबोली ने दिया ऐसा रिएक्शन, यूजर्स बोले- पैसे का झोल बाबू भैया","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Nikki Tamboli: सुकेश मामले में निक्की तंबोली ने दिया ऐसा रिएक्शन, यूजर्स बोले- पैसे का झोल बाबू भैया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 14 Dec 2022 01:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
निक्की तंबोली
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
सुकेश चंद्रशेखर मामला पिछले काफी समय से तूल पकड़े हुए है। इस मामले में जैकलीन और नोरा फतेही के अलावा निक्की तंबोली और चाहत खन्ना का भी नाम सामने आया था। कहा जा रहा था कि जैकलीन के अलावा चाहत और निक्की ने भी सुकेश से महंगे गिफ्ट लिए थे। इसके अलावा दोनों सुकेश के मिलने के लिए जेल में भी जाती थीं। अब इस मामले पर निक्की तंबोली ने चुप्पी तोड़ी है।
2 of 4
निक्की तंबोली
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में निक्की तंबोली ने सुकेश मामले पर मीडिया के सामने अपनी बात रखी है। एक इवेंट के दौरान जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो निक्की ने कहा- 'मुझको जिसे जो बोलना है मैं उसे ही बोलूंगी। देखिए सबके लाइफ में उतार-चढ़ाव आते हैं। सबको पता है कि उससे कैसे डील करना है। मैं दुनिया को नहीं बताना चाहती कि मैं कैसे डील करती हूं'। इस मामले में निक्की ने साफ-साफ तो कुछ नहीं कहा है लेकिन ऐसा लग रहा है कि जो दावे किए जा रहें वो सही हैं।
निक्की तंबोली के बयान पर यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कोई निक्की को मासूम बता रहा है तो कोई कुछ और कह रहा है। एक यूजर ने लिखा- एक करोड़ रुपये का बोटॉक्स तो सिर्फ इसके होंठो पर लगा है। दूसरे ने कहा- ऐड़ा बनकर पेड़ा खा रही है। कुछ यूजर्स ने निकिता के चेहरे पर भी रिएक्शन दिया। लोगों ने कहा कि निकिता ने अपने फेस की सर्जरी कराई है। एक यूजर ने लिखा- राखी सावंत की बहन।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
निक्की तंबोली
- फोटो : Instagram
बता दें कि निक्की को भी सुकेश से पिंकी ईरानी ने मिलवाया था। बता दें कि निक्की और सुकेश की पहली मुलाकात 2018 में हुई थी और सुकेश से निक्की को 1.5 लाख रुपये मिले थे। इसके बाद कहा गया कि वह सुकेश से मिलने तिहाड़ गई थीं, जहां उनके 1.5 लाख रुपये और गुच्ची का बैग मिला था। हालांकि उनसे कई बार इस बारे में सवाल किए गए लेकिन अभिनेत्री ने कभी भी साफ-साफ हां और नहीं कहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।