छोटे पर्दे के कॉमेडी शो 'मे आई कमइन मैडम' और सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 12 की पूर्व कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह को डेट करनी की वजह से सुर्खियों में हैं। नेहा ने इस साल अगस्त में शार्दुल सिंह से सगाई करके हर किसी को हैरान कर दिया था। नेहा पेंडसे आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
2 of 5
Neha Pendse
- फोटो : instagram
नेहा पेंडसे ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ से बात की। इस दौरान उन्होंने अपने करियर के अलावा निजी जिंदगी के बारे में ढेर सारे खुलासे किए। नेहा पेंडसे ने अपनी शादी के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि वह शार्दुल सिंह से अगले साल पांच जनवरी को शादी करेंगी। शादी की जगह पर बात करते हुए नेहा ने कहा कि उनकी शादी पुणे में होगी। सगाई की तरह शादी में भी करीबी दोस्त और परिवारवाले होंगे।
3 of 5
neha pendse
- फोटो : file photo
हालांकि नेहा पेंडसे ने अपनी शादी को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी। गौरतलब है कि इस साल नेहा पेंडसे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने होने वाले पति शार्दुल सिंह के साथ तस्वीर साझा की। जिसमें वह शार्दुल सिंह के साथ दिख रही थीं। वह तस्वीर इटली की थी। तस्वीर में नेहा और शार्दुल एक-दूसरे की आंखों में देखते नजर आए। वहीं नेहा के हाथ में हीरे की अंगूठी भी दिख रही थी। इससे कयास लगाए जाने लगे थे कि नेहा और शार्दुल ने सगाई कर ली है।
4 of 5
neha pendse
- फोटो : social media
वहीं कुछ रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि नेहा ने सगाई की खबरों से इनकार किया। बता दें कि शार्दुल एक बिजनेसमैन हैं। शार्दुल ने भी एक जुलाई को यही फोटो शेयर कर लिखा था, 'Happily Engaged'। जब लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया तो शार्दुल ने कैप्शन बदलकर लिखा, 'Happily In Love'। शार्दुल के परिवार के साथ भी नेहा की अच्छी बॉन्डिंग है। शार्दुल अक्सर नेहा के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
5 of 5
neha pendse
- फोटो : file photo
नेहा ने अपना करियर 1995 में दूरदर्शन के शो 'कैप्टन हाउस' से शुरू किया था। इसके बाद वो जी टीवी के शो 'हसरतें' में नजर आईं । टीवी सीरियल 'मे आई कमइन मैडम' से नेहा काफी मशहूर हो गई थीं। वहीं पिछले साल नेहा बिग बॉस सीजन 12 में भी कंटेस्टेंट बन पहुंची थीं। तीन साल पहले नेहा एक बुरे ब्रेकअप से गुजर चुकी हैं। इसका असर नेहा की मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर पड़ा था।
पढ़ें: वरुण धवन से 'पिटाई' खा चुके हैं बिग बॉस कंटेस्टेंट आसिम रियाज, एक ही थप्पड़ में हो गए थे चित