छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री नेहा जोशी इन दिनों एंड टीवी के शो 'अटल' में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मां कृष्णा देवी की भूमिका निभा रही हैं। इन दिनों इस धारावाहिक की शूटिंग मुंबई में जोर शोर से चल रही है। लगातार चल रही शूटिंग के चलते मुंबई के फिल्म सिटी में शूटिंग के दौरान नेहा जोशी की तबीयत काफी खराब हो गई।
2 of 5
नेहा जोशी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धारावाहिक 'अटल' की शूटिंग मुंबई के उपनगर दहिसर पूर्व के त्रिमूर्ति स्टूडियो में चल रही है। इस स्टूडियो को 125 साल पहले के ग्वालियर शहर में बदल दिया गया है, जहां पर अटल बिहारी वाजपेयी अपने माता पिता और दादा जी के साथ रहते थे। कहानी में एक नया मोड़ आता है, जब अटल बिहारी वाजपेयी अपनी मां कृष्णा देवी वाजपेयी और दादा श्याम बिहारी वाजपेयी के साथ अपने पैतृक गांव बटेश्वर आते हैं। बटेश्वर गांव का सेट मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी के सत्तू विलेज में लगा है, जहां पर इन दिनों धारावाहिक 'अटल' की शूटिंग चल रही है।
3 of 5
नेहा जोशी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लगातार चल रही शूटिंग के चलते हाल ही में नेहा जोशी की तबीयत काफी खराब हो गई। लेकिन, ऑन एयर हो चुके धारावाहिक के लिए नए एपिसोड्स की मांग के चलते धारावाहिक के निर्माता और निर्देशक इसकी शूटिंग लगातार करते रहे। इस दौरान नेहा जोशी को बार-बार उल्टियां हो रही थी और उनको शरीर भी काफी कमजोर हो गया था। दवा लेने के बाद भी नेहा की तबीयत में कुछ खास सुधार नहीं हुआ। लेकिन, शूटिंग पूरी करने के दबाव के चलते नेहा ने शूटिंग नहीं रोकी।
Bagheera Teaser: श्री मुरली के जन्मदिन पर जारी हुआ 'बघीरा' का टीजर, एक्शन सीन्स ने खड़े किए रोंगटे
4 of 5
नेहा जोशी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बताते हैं कि नेहा जोशी की खराब तबीयत को देखते हुए धारावाहिक के निर्देशक ने कुछ समय के लिए शूटिंग रोकनी चाही लेकिन नेहा जोशी ने ही उन्हें मना किया और रात 10 बजे तक जब तक पैकअप नहीं हो गया वह शूटिंग करती ही रहीं। इससे पहले जयपुर में धारावाहिक 'दूसरी मां' की शूटिंग के दौरान भी नेहा जोशी ने भीषण गर्मी में खुले में शूटिंग की। इस दौरान नेहा की पूरी त्वचा झुलस गई थी।
Dunki: शाहरुख खान की डंकी को सुबह 5:55 का मिला पहला शो, गेयटी सिनेमा में हजारों फैंस होंगे शामिल
5 of 5
नेहा जोशी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धारावाहिक 'अटल' एंड टीवी का ऐसा तीसरा धारावाहिक है जिसमें नेहा जोशी मां की भूमिका निभा रही हैं। ‘दूसरी मां’ से पहले वह 'एक महानायक-डॉ. बीआर अंबेडकर' में भी बालक अंबेडकर की मां का किरदार निभा चुकी हैं। नेहा जोशी मराठी सिनेमा की चर्चित कलाकार हैं। हिंदी सिनेमा के दर्शक हाल ही में उन्हें फिल्म ‘दृश्यम 2’ में देख चुके हैं।
Animal: सुरेश ओबेरॉय ने की एनिमल स्टार रणबीर कपूर की तारीफ, नीतू कपूर को मैसेज भेज कहा- आपने दिए अच्छे संस्कार