फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस ओटीटी: नेहा भसीन ने प्रतीक के लिए किया भावनाओं का इजहार, बोलीं- शादी से पहले मिलता तो करती डेट

Wed, 15 Sep 2021 02:13 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 15 Sep 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
Neha Bhasin On Relationship With Pratik Sehajpal I Would Have Dated Him If I Wasn’t Married
नेहा भसीन - फोटो : Instagram

नेहा भसीन ने प्रतीक सहजपाल के लिए अपनी भावनाओं का इजहार किया है। उनका कहना है कि अगर उनकी शादी नहीं हुई होती, तो वो प्रतीक के साथ डेट करतीं। दरअसल, जब से बिग बॉस ओटीटी हाउस में प्रतीक की बहन प्रेरणा ने प्रवेश किया है, तब से नेहा और प्रतीक के बीच दूरियां आ गई हैं। प्रतीक की बहन ने नेहा भसीन के साथ उनकी नजदीकियों की ओर इशारा किया है, तब से दोनों के बीच दूरी दिख रही है। प्रतीक की बहन ने उनसे कहा है कि हर चीज की एक सीमा होती है और यहां कोई किसी का दोस्त नहीं है।



बता दें कि बिग बॉस ओटीटी ग्रैंड फिनाले के करीब है। नेहा भसीन का साफ कहना है कि प्रतीक पहले मिले होते तो वो उनके साथ डेट करती। मंगलवार के एपिसोड में नेहा ने बेहिचक अपनी फीलिंग्स बता दी। प्रतीक ने भी माना कि वह उनके साथ डेट करते।

Neha Bhasin On Relationship With Pratik Sehajpal I Would Have Dated Him If I Wasn’t Married
प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनसे मिलने आए थे। प्रतीक सहजपाल की बहन भी आई थीं। उन्होंने चेतावनी देते हुए उनको और भसीन को दूर रहने की सलाह दी। घरवालों के जाने के बाद निशांत भट्ट ने नेहा और प्रतीक से एक-दूसरे के बारे में उनकी भावनाएं पूछीं।

Neha Bhasin On Relationship With Pratik Sehajpal I Would Have Dated Him If I Wasn’t Married
प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने पूछा कि अगर वो सिंगल होतीं और प्रतीक उन्हें तब मिले होते तो क्या वो उनके साथ डेट करतीं। इस पर नेहा ने हां कहा।  नेहा ने निशांत को जवाब दिया, 'मैं इसको खा जाती।' प्रतीक ने इसके बाद पूछा कि मैं इसे खा जाती का क्या मतलब है? इस पर नेहा भसीन ने कहा, तब मैं इसको डेट करती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Bhasin On Relationship With Pratik Sehajpal I Would Have Dated Him If I Wasn’t Married
प्रतीक सहजपाल, नेहा भसीन - फोटो : Instagram

हालांकि, प्रतीक ने इस सवाल का जवाब फौरन नहीं दिया और वो वहां से उठकर चले गये। इसके बाद जब वह लौटे तो उन्होंने निशांत से कहा, हां, मैं भी नेहा को डेट करता।  प्रतीक की बहन ने उनसे पूछा था कि वो और नेहा दोस्त हैं ना?  इस पर प्रतीक ने जवाब दिया था कि सिर्फ दोस्त हैं यार।

 

विज्ञापन
Neha Bhasin On Relationship With Pratik Sehajpal I Would Have Dated Him If I Wasn’t Married
दिव्या अग्रवाल, नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतीक के जवाब देने के बाद उनकी बहन प्रेरणा ने कहा, हर चीज की एक लिमिट होती है। कोई किसी का दोस्त नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed