फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   neel motwani and shefali rana entry in haiwan serial

टीवी शो 'हैवान' में होगी इन कलाकारों की एंट्री, निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

Wed, 15 Jan 2020 11:53 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 15 Jan 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
neel motwani and shefali rana entry in haiwan serial
नील मोटवानी, शेफाली राणा - फोटो : अमर उजाला

बालाजी टेलीफिल्म्स के निर्माण में चल रहे टीवी के लोकप्रिय शो 'हैवान' में बहुत जल्द दो नए चेहरों का प्रवेश होने वाला है। अभिनेता नील मोटवानी और अभिनेत्री शेफाली राणा इस शो का अहम हिस्सा बनने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो नील और शेफाली दोनों का धारावाहिक में एक महत्वपूर्ण किरदार होगा और कहानी में उनका दखल निश्चित रूप से प्रशंसकों के बीच उत्सुकता और उत्तेजना के स्तर को बढ़ाएगा। धारावाहिक 'हैवान' में परम सिंह, रिधिमा पंडित, अंकित मोहन और गायत्री अय्यर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन


नील मोटवानी, ये है मोहब्बतें, बेइंतेहा, मेरी आशिकी तुमसे ही, वारिस और कुंडली भाग्य जैसे कई टेलीविजन शो का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा कामयाबी धारावाहिक 'वारिस' में राजवीर हरजीत बाजवा के किरदार से मिली। इसी बीच अभिनेत्री विंध्या तिवारी और नील के बीच की प्रेम कहानी काफी लंबे समय तक चर्चा में रही है। बात शादी तक पहुंच गई और जनवरी 2020 में ये दोनों शादी भी करने वाले थे।
विज्ञापन

 
नील के साथ अपने रिश्ते को लेकर विंध्या ने कहा था, 'हमने अभी तक कोई तारीख निश्चित नहीं की है, लेकिन हमें पूरा यकीन है कि हम अपना जीवन एक साथ बिताना चाहते हैं और जल्द ही हम शादी कर सकते हैं। विवाह उचित हिंदू रीति-रिवाजों और कुंडलियों के अनुसार ही होगा। अभी के लिए, नील और मैं हमारी चल रही प्रेम कहानी का भरपूर आनंद ले रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बात करें अगर शेफाली राणा की, तो वह बालिका वधु, इश्क सुभान अल्लाह और एक विवाह ऐसा भी जैसे कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। उन्हें टीवी शो 'मरियम खान - रिपोर्टिंग लाइव' में आशा के किरदार में लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद था। वह 'बधाई हो बधाई, और 'नानू की जानू' फिल्मों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं।

Bigg Boss 13: मेकर्स ने एडिट किया सिद्धार्थ के झगड़े का सीन, आसिम से लड़ाई के बाद कर दी थी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed