पूरे देश में नवरात्रि की तैयारियों जोरों पर हैं। गुरुवार से शक्ति का ये पर्व देश विदेश में धूमधाम से शुरू हो जाएगा। रास और गरबा के लिए युवक युवतियों में इस बार खास जोश है। कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक आयोजनों में खास सावधानी बरती जा रही है लेकिन अगर आपको घर बैठे ही गरबा खेलना है और नवरात्रि का उत्सव अपने परिजनों के साथ मनाना है तो तैयार हो जाइए एक खास जश्न के लिए। इस जश्न में टेलीविजन के चर्चित रियलिटी टीवी शोज ‘सुपर डांसर’, ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ और ‘इंडियन आइडल सीजन 12’ के प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों की तैयारियां और रिकॉर्डिंग शुरू हो चुकी है। 'शानदार नवरात्रि नाइट' नाम के इस जलसे में आदित्य नारायण अपने पिता उदित नारायण के साथ धूम मचाते दिखेंगे। और, उदित नारायण के सुर में सुर मिलाते दिखेंगे दिग्गज गायक कुमार सानू और अलका याग्निक। जी हां, इस रविवार को अपने डांसिंग शूज पहनकर तैयार हो जाइए क्योंकि सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन नवरात्रि केत्यौहार का जश्न मनाने के लिए 'शानदार नवरात्रि नाइट' लेकर आ रहा है।
2 of 7
नवरात्रि नाइट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस खास शो की शूटिंग के मौके पर दिखा त्यौहार की चकाचौंध से सजा भव्य सेट और वहां स्थापित देवी मां की विशाल प्रतिमा। शो की शूटिंग पर आदित्य नारायण और सुगंधा मिश्रा खास जुगलबंदी की कोशिशें करते दिखें। ये दोनों ही नवरात्रि की इस शाम के मेजबान होंगे। शूटिंग के दौरान जहां आदित्य एंकरिंग के कुछ नए अंदाज आजमाते दिखे, वहीं सुगंधा की सुगंध बिखरी उनकी चंचलता और चुलबुले चटाखों से।
3 of 7
नवरात्रि नाइट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शूटिंग के दौरान शो में 90 के दशक का जादू जगाते नजर आए जाने माने सिंगर्स अलका याग्निक, कुमार सानू और उदित नारायण। ये गोल्डन तिकड़ी फुल ऑन नवरात्रि स्टाइल में गरबा परफॉर्म करती नजर आई। इन त्यौहारों का जश्न मनाते हुए ये जाने-माने सिंगर्स मिठाइयों का मजा लेते दिखे और अपनी कुछ खूबसूरत यादें भी शूटिंग के दौरान ताजा करते नजर आए। शो की शूटिंग के दौरान हाईलाइट रही होस्ट आदित्य नारायण की अपने पिता उदित नारायण के साथ एक खास जुगलबंदी।
4 of 7
नवरात्रि नाइट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'शानदार नवरात्रि नाइट' के खास एपिसोड की शूटिंग के दौरान ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 1’ के विजेता टाइगर पॉप और कंटेस्टेंट रुतुजा जबर्दस्त धुनों पर झूमते नजर आए। और, उन्हें जोरदार टक्कर दिखे सुपर डांसर्स मिष्टी सिन्हा, सक्षम शर्मा, रुपसा बटब्याल और अनीश तट्टीकोटा। इस स्पेशल नवरात्रि इवेंट के लिए परफॉर्म करने का अपना अनुभव बताते हुए टाइगर पॉप ने कहा, "यह बड़ा कमाल का अनुभव था। मुझे उस मंच पर लौटकर बहुत अच्छा लगा, जहां से मैंने अपनी सफलता का सफर शुरू किया था। नवरात्रि के पर्व का एहसास अद्भुत है।"
5 of 7
नवरात्रि नाइट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'शानदार नवरात्रि नाइट' की मेजबानी के बारे में आदित्य नारायण कहते हैं, "ऐसी भव्य शाम को होस्ट करना एक शानदार अनुभव है। इस स्पेशल इवेंट में आकर मैंने सबसे ज्यादा एंजॉय किया क्योंकि मुझे यहां कुछ कमाल की परफॉर्मेंस देखने का मौका मिला। इस शाम दर्शक मुझे अपने पिता उदित नारायण के साथ परफॉर्म करते देखेंगे जो मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। अपनी को-होस्ट सुगंधा मिश्रा की बात करूं, तो वो बहुत शानदार हैं।"