फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये बाल कलाकार निभाएगा स्वामी रामदेव का किरदार, इस तरह से करेंगे मेकअप

Thu, 01 Feb 2018 04:15 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Feb 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
naman jain to do prosthetics makeup for tv series named swami ramdev ek sangharsh
naman jain
जल्द ही योग गुरु बाबा रामदेव पर एक टीवी सीरियल 'स्वामी रामदेव : एक संघर्ष' बनने वाला है। खास बात यह है कि इस सीरियल में बाबा रामदेव के बचपन का किरदार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त बाल कलाकार नमन जैन निभाने वाले हैं।
naman jain to do prosthetics makeup for tv series named swami ramdev ek sangharsh
रामदेव
खबरों की माने तो नमन रामदेव के इस रोल को अच्छी तरह निभाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। बता दें, यह धारावाहिक 'डिस्कवरी जीत' पर 12 फरवरी को दिखाया जाना है। खास बात यह है कि योगगुरु के बचपन का किरदार 'रामकृष्ण' को निभाने के लिए नमन प्रोस्थेटिक मेकअप करेंगे।
naman jain to do prosthetics makeup for tv series named swami ramdev ek sangharsh
अपने इस किरदार के साथ न्याय करने के लिए नमन कठिन ट्रेनिंग के साथ अपनी चाल-ढाल और उनकी तरह आवाज बदलने की कोशिश में भी जुटे हुए हैं। नमन ने कहा, 'मैं स्वामी रामदेव : एक संघर्ष शो का हिस्सा बनकर खुश हूं। स्वामी रामदेव के बचपन का किरदार निभाने के कारण मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। यह एक चुनौतीपूर्ण किरदार है और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मैं कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
naman jain to do prosthetics makeup for tv series named swami ramdev ek sangharsh
अजय देवगन फिल्म्स और वाटरगेट प्रॉडक्शन द्वारा निर्मित 'स्वामी रामदेव : एक संघर्ष' में बाबा रामदेव के जीवन के फर्श से अर्श तक के सफर को दिखाया गया है। सीरियल में बताया गया है कि कैसे रामदेव ने गुमनामी से जाने माने योग गुरु, उद्योगपति और राष्ट्र के आदर्श बनने तक का सफर तय किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed