फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना पॉजिटिव निकलीं इस अभिनेत्री ने बताई आप बीती, बोलीं- 'सो नहीं पा रही'

Tue, 02 Jun 2020 01:02 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 02 Jun 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
mohena kumari post after corona testing positive said can not sleep
मोहिना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस की चपेट में अब तक कई बड़े सितारे आ चुके हैं। ऐसे में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री और रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी भी कोरोना संक्रमित पाई गईं। मोहिना के अलावा उनके पति सुयश, जेठानी आराध्या, आराध्या के बेटे श्रेयांश, ससुर और मंत्री सतपाल महाराज भी इस संक्रमण की चपेट में आए हैं। अब मोहिना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।



mohena kumari post after corona testing positive said can not sleep
परिवार के सदस्यों के साथ मोहिना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

मोहिना ने ये पोस्ट सुबह 03:45 बजे लिखा है। इंस्टाग्राम पर एक लंबे चौड़े नोट पर वो लिखती हैं कि 'सो नहीं पा रही हूं। ये दिन हमारे लिए काफी मुश्किलों भरे हैं। मैं प्रार्थना करती हूं कि सबकुछ जल्दी ठीक हो जाए। हम ठीक हैं। हमें कोई अधिकार नहीं है कोई शिकायत करने का क्योंकि बाहर ऐसे कई लोग हैं जो हमसे कहीं ज्यादा मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।'

mohena kumari post after corona testing positive said can not sleep
मोहिना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

मोहिना आगे लिखती हैं कि 'मैं उन सभी मैसेज, प्यार और प्रार्थना के लिए धन्यवाद करती हूं। ये हमारी मजबूती को बनाए रखता है। मैं आप सभी का दिल से शुक्रिया कहती हूं। सभी को शुक्रिया।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

🙏🏽

A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari) on

विज्ञापन
विज्ञापन
mohena kumari post after corona testing positive said can not sleep
परिवार के सदस्यों के साथ मोहिना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले मोहिना ने कोरोना की पुष्टि करते हुए बताया था कि 'हां, यह सही है कि हमारे परिवार के सात सदस्यों का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है लेकिन अब हम ठीक हैं। अभी हम अस्पताल में हैं। हमें शुरुआती लक्षण दिखे थे, हमने सोचा कि मौसम बदल रहा है ऐसे में ये हो सकता है। कोरोना एकदम जंगल में आग की तरह फैलता चला जाता है। अच्छी बात ये है कि हमारे लक्षण हल्के ही हैं।' 

विज्ञापन
mohena kumari post after corona testing positive said can not sleep
मोहिना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

शनिवार को सतपाल महाराज की पत्नी और मोहिना की सास अमृता रावत कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सतपाल महाराज और उनके परिवार के सभी सदस्यों के साथ ही आवास में काम करने वाले कर्मचारियों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। कुल 41 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से कुल 22 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इन सभी को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। 

लालकृष्ण आडवाणी के साथ दिखीं 'रामायण' में 'सीता' बनीं दीपिका चिखलिया, साझा की पुरानी तस्वीर
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed