'रामायण' में सीता का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया लगातार अपनी पुरानी तस्वीरें साझा कर रही हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद करते हैं। इस बार थ्रोबैक तस्वीर में दीपिका भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ नजर आईं हैं।
लालकृष्ण आडवाणी के साथ दिखीं 'रामायण' की 'सीता' दीपिका चिखलिया, साझा की पुरानी तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका और आडवाणी की तस्वीर का बैकग्राउंड देख ऐसा लग रहा है तस्वीर तब की है जब दीपिका चुनाव प्रचार कर रही थीं। उनके पीछे लगे बैनर देखे जा सकते हैं। तस्वीर में दीपिका साड़ी पहने नजर आ रही हैं।
दीपिका, लालकृष्ण आडवाणी को नमस्कार करती नजर आईं। वहीं आडवाणी भी हाथ जोड़े खड़े हैं और उनकी ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं। तस्वीर के साथ दीपिका ने कैप्शन में लिखा, 'नमस्कार।'
Namaskar 🙏 pic.twitter.com/FO3Lea4DMB
इससे पहले दीपिका ने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी के साथ दिखीं थीं। दीपिका ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था, 'एक पुरानी फोटो उस समय की जब मैं वडोदरा के चुनाव में खड़ी हुई थी। मेरे साथ दाएं हाथ के कोने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे हैं, फिर लालकृष्ण आडवाणी, मैं और फिर चुनाव के इंचार्ज नलिन भट्ट।'
An old pic when I stood for election from baroda now called as Vadodara extreme right is our PM narendra modi ji nxt to hom was LK Advaniji and me and nalin bhatt in charge of the election @narendramodi @pmo#lkadvani##contest#election#ramayan pic.twitter.com/H5PsttaodC
बता दें कि 'रामायण' की वजह से 90 के दशक में दीपिका बहुत मशहूर हो गई थीं। इसी के चलते साल 1991 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गुजरात के वडोदरा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी।
'बिग बॉस' का विजेता रह चुका है ये अभिनेता, बचपन की तस्वीर में भी स्टार जैसा स्वैग