'रामायण' और 'महाभारत' के फिर से प्रसारण ने उस दौर के लोगों की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। दूरदर्शन पर 'महाभारत' को 1988 से 1990 के बीच दिखाया गया। अब जब सालों बाद फिर से 'महाभारत' दिखाया जा रहा है तब भी ये खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दर्शक इसे आज भी उतना ही पसंद कर रहे हैं। इसी बीच चलिए आपको बताते हैं कि 'महाभारत' की शूटिंग के आखिरी दिन सेट का माहौल कैसा था।
2 of 5
mahabharat
- फोटो : file photo
'महाभारत' के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि शूटिंग खत्म होने के बाद का है। 'महाभारत' के सभी कलाकारों को सेट पर देखा जा सकता है। नीतीश भारद्वाज, अर्जुन, मुकेश खन्ना, गूफी पेंटल और रूपा गांगुली समेत दूसरे कलाकार नजर आ रहे हैं।
3 of 5
mahabharat
- फोटो : social media
आखिरी दिन सेट पर काफी गमगीन माहौल हो गया था। सबसे ज्यादा तो अर्जुन को रोता हुआ देखा गया। कभी नीतीश भारद्वाज उन्हें संभालते दिखते हैं तो कभी रूपा गांगुली उनके आंसू पोछ रही होती हैं। सीरियल के दौरान सभी कलाकार एक दूसरे से इतने जुड़ चुके थे कि जब ये खत्म हो गया तो अपने आंसू रोक पाना मुश्किल था।
4 of 5
nitish bhardwaj
- फोटो : social media
सेट पर ऐसा गमगीन माहौल देख बीआर चोपड़ा के बेटे रवि चोपड़ा भी भावुक हो गए। सीरियल में कृष्ण का रोल निभाने वाले नीतीश भारद्वाज आखिरी दिन पूरे सेट को निहार रहे थे इसके बाद वो अर्जुन के पास जाते हैं जहां वो उन्हें सांत्वना देते हैं।
5 of 5
ravi chopra
- फोटो : social media
'महाभारत' के निर्देशक बीआर चोपड़ा थे लेकिन इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी तब उनके बेटे रवि चोपड़ा शो की जिम्मेदारी संभालने लगे थे। एक इंटरव्यू में रवि चोपड़ा की पत्नी रेनू ने बताया था कि शो के बजट को लेकर रवि बहुत परेशान रहते थे। शो के एक एपिसोड का बजट छह लाख रुपये था। ऐसे में रवि ने अपने पिता से एक दिन कहा कि वो कितनी भी कोशिश करते हैं लेकिन बजट साढ़े सात लाख से कम नहीं हो पाता। तब बीआर चोपड़ा ने कहा कि वो अपने काम पर फोकस करें बजट का इंतजाम हो जाएगा। इस तरह सीरियल जब बना तो फिर एक इतिहास भी बन गया।