फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है और यह प्यार अब जी टीवी पर उमड़ कर आ रहा है। एक स्पेशल शो में टीवी के लोकप्रिय और बेहतरीन कलाकार टीवी पर पसंद किए जाने वाले जोड़ीदार के साथ मिलकर प्रस्तुतियां देंगे। 'सलाम ए इश्क' नाम का यह दो घंटे का एपिसोड 29 फरवरी और 1 मार्च को टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।
2 of 3
salam-e-ishq
- फोटो : amar ujala
जी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिकों की लोकप्रिय जोड़ियों में शब्बीर आहलूवालिया, सृति झा, सेहबान अजीम, कृष्णा कॉल, मुग्धा चापेकर, नैना सिंह, मधुरिमा तुली, विशाल आदित्य सिंह, अदनान खान, तनिषा शर्मा, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी को शो में प्रस्तुति के लिए शामिल किया गया है। यह सभी जोड़ियां हिंदी सिनेमा के गानों पर अलग-अलग प्रस्तुति देंगी।
3 of 3
salam-e-ishq
- फोटो : amar ujala
शो के दौरान क्रिस्टल ने वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के गाने 'गर्मी' पर एक बेहतरीन प्रस्तुति दी। रित्विक ने भी इसी फिल्म के गाने 'मुकाबला' पर क्रिस्टल को बेहतरीन टक्कर दी। क्रिस्टल और रित्विक की जोड़ी एक साथ भी नजर आई, जिसने इसी फिल्म के 'इलीगल वेपन' और 'दस बहाने करके ले गई दिल' गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। इनके अलाव टीवी के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक 'कुमकुम भाग्य' की प्रतिष्ठित जोड़ी शब्बीर और सृति ने सारेगामापा लिटिल चैंप्स के पिछले सीजन में विजेता सुगंधा के साथ मंच पर एक बेहतरीन प्रस्तुति दी है।