'कुंडली भाग्य' फेम अभिनेत्री ईशा आनंद शर्मा शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। ईशा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड वासदेव सिंह जसरोटिया के साथ सात फेरे लिए। बता दें, ईशा के पति पेशे से पायलट हैं। ईशा ने अपने होमटाउन, राजस्थान में 2 मई को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। हालांकि दोनों इससे पहले 2 फरवरी 2021 को ही कोर्ट मैरिज कर चुके थे। अब उनकी शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। ईशा का मानना है कि वक्त के साथ उन्हें एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।
कोविड नियमों के अनुसार हुई थी शादी
कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते ईशा ने अपनी शादी को सीक्रेट रखा था और कोविड नियमों के अनुसार ही शादी संपन्न हुई थी। दोनों की तरफ से कुछ खास मेहमान ही शादी समारोह में शामिल हुए थे। सामाजिक दूरी, पर्याप्त सेनिटाइजेशन, और मेहमानों का कोविड टेस्ट आदि सभी आवश्यक दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया था।
2 of 5
ईशा आनंद शर्मा की शादी की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक बातचीत के दौरान ईशा ने अपनी शादी को सीक्रेट रखने के पीछे का कारण भी बताया। ईशा ने कहा, 'हम चाहते थे कि परिवार वालों और दोस्तों की मौजूदगी में हमारी शादी धूमधाम से हो। हालांकि, हमने कोरोना महामारी के कारण अपना प्लान स्थगित कर दिया। हम समय के नॉर्मल होने का इंतजार करने लगे ताकि हम अपनी शादी उसी तरह से आयोजित कर सकें जैसा हमने सोच रखा था। लेकिन परिवार वालों के कहने पर हमने इस शादी में और देरी करने का फैसला छोड़ दिया और फिर राजस्थान में अपने घर के सदस्यों के बीच हमने रीति-रिवाजों के अनुसार शादी रचा ली।'
3 of 5
ईशा आनंद शर्मा की शादी की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऐसे हुई दोनों की मुलाकात
ईशा और वासदेव की मुलाकात ढाई साल पहले हुई थी और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। अपनी लव स्टोरी के बारे में ईशा कहती हैं, 'यह एक क्रेजी लव-स्टोरी थी। एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में वासदेव से मेरी मुलाकात हुई और इससे ठीक पहले मेरा ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ था। वासदेव मेरे रिलेशनशिप के बारे में जानते थे। पार्टी में मैंने बताया कि मैं अपने ब्वॉयफ्रेंड से अलग हो चुकी हूं।
4 of 5
ईशा आनंद शर्मा की शादी की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ईशा आगे कहती हैं, 'उसके बाद हमारी दोस्ती हो गई और हमें एक-दूसरे से प्यार होने लगा। मैं उनके घर के पास ही कुंडली भाग्य की शूटिंग कर रही थी और पैकअप के बाद अक्सर हमारी मुलाकात होती थी। वक्त के साथ-साथ हमें यह एहसास हो गया था कि हम एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।'
5 of 5
ईशा आनंद शर्मा और वासदेव सिंह जसरोटिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ईशा आनंद शर्मा के पति वासदेव सिंह जसरोटिया पेशे से पायलट हैं और एक एयरलाइन के लिए काम करते हैं। वहीं ईशा आनंद 'छोटी सरदारनी', कुंडली भाग्य, सुपर सिस्टर्स जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। वह एमटीवी स्प्लिट्सविला के सीजन 9 में भी नजर आई थीं।