Zarina Roshan Khan Death: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कुमकुम भाग्य' जैसे धारावाहिकों में काम कर अपनी पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री जरीना रोशन खान का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट के चलते अभिनेत्री ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वो 54 साल की थीं। जरीना के निधन पर कई सितारों ने दुख जताया है।
Zarina Roshan Khan: 'कुमकुम भाग्य' की अभिनेत्री जरीना रोशन खान का निधन, सितारों ने जताया दुख
जरीना रोशन खान ने टेलीविजन शो में काम करने के अलावा कुछ फिल्मों में भी हाथ आजमाया। लेकिन उन्हें असली पहचान धारावाहिकों से ही मिली। 'कुमकुम भाग्य' में उन्होंने इंदू सूरी का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब उनकी अचानक मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है।
सृति झा ने इस दुखद मौके पर जरीना रोशन खान का एक वीडियो साझा किया है। इसमें वो मस्ती में डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इसके अलावा सृति ने जरीना के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है।
A post shared by Sriti Jha (@itisriti) on
अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया ने भी जरीना रोशन के साथ एक क्यूट सेल्फी साझा की है। इसमें शब्बीर, जरीना के गाल पर Kiss करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये चांद सा रोशन चेहरा।'
A post shared by Shabir Ahluwalia (@shabirahluwalia) on
कंगना रणौत को मिली दुष्कर्म की धमकी, आरोपी ने डिलीट किया फेसबुक अकाउंट