KKK 12: आज से शुरू होगा 'खतरों के खिलाड़ी' का सातवां सीजन, जानिए कब और कहां देख सकेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब होगा 'खतरों के खिलाड़ी 12' का प्रीमियर
रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस चर्चित रियलिटी शो के 12वें सीजन की शूटिंग शुरू होने की जानकारी मिलने के बाद से ही फैंस को इसके टीवी स्क्रीन्स पर आने का इंतजार रहा है। रोहित शेट्टी के द्वारा कराए जाने वाले स्टंट दर्शकों को बहुत पसंद आते हैं, इसी वजह से दर्शकों को इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार रहता है। अपने पसंदीदा सेलेब्स को फिर से खतरों से पंगा लेते देखने का दर्शकों का सपना पूरा होने वाला है। जी हां, 2 जुलाई से यह पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'कलर्स' पर रात 9 बजे से प्रसारित किया जाएगा। कल से हर हफ्ते शनिवार और इतवार आप सभी लोग 'खतरों के खिलाड़ी 12' का मजा ले सकते हैं।
शूटिंग पर हुई बहुत मस्ती
इस शो की शूटिंग पिछले काफी समय से केपटाउन में चल रही थी। शूटिंग के बीच यह सितारे ढेर सारी मस्ती भी करते हैं जिसके वीडियोज लगातार सेलेब्स अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर रहे हैं, जिन्हें देख फैंन शो को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी इस साल सातवीं बार शो को होस्ट करते नजर आएंगे। 'खतरों के खिलाड़ी 12' में इस बार रुबीना दिलैक, सृति झा, शिवांगी जोशी, मुनव्वर फारूकी, कनिका मान, प्रतीक सहजपाल, मोहित मलिक, तुषार कालिया, चेतना पांडे, राजीव अदतिया, निशांत भट्ट और जन्नत जुबैर के बीच में हमें खिताबी जंग देखने को मिलेगी।
बचके कहां जाएगा, खतरा कहीं से भी आएगा
पिछले दिनों कलर्स चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शो का एक प्रोमो साझा करते हुए बताया था कि कब से कंटेस्टेंट्स टीवी स्क्रीन्स पर स्टंट करते नजर आएंगे। जारी किए गए प्रोमो में रोहित शेट्टी को हैरतअंगेज स्टंट करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो में रोहित को 'बचके कहां जाएगा, खतरा कहीं से भी आएगा' कहते हुए सुना जा सकता है। यही इस सीजन की शो की टैगलाइन भी है। इसका मतलब यही है कि स्टंट के दौरान खिलाड़ियों को कई डेंजरस खतरों का सामना करना पड़ेगा।