सोनी टीवी के मशहूर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' दर्शकों के सबसे पसंदीदा शो में से एक है। वहीं केबीसी सीजन 13 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट लाखों-करोड़ों रुपए जीतकर अपने साथ घर लेकर जा रहे हैं। ये शो सिर्फ कंटेस्टेंट्स की किस्मत बदलने वाला नहीं है बल्कि टीवी पर हर दर्शक वर्ग में इसको लेकर जबरदस्त उत्सुकता बनी रहती है। मशहूर टेलीविजन क्विज रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन शुरू होने के साथ ही दर्शकों की पहली पसंद बन चुका है। शो में रोजाना कई कंटेस्टेंट्स अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को प्रसारित हुए एपिसोड में छत्तीसगढ़ की कल्पना सिंह शामिल हुईं।
पेशे से प्रिंसिपल कल्पना का स्कूल लॉकडाउन के दौरान राज्य में ऑनलाइन शिक्षा मुहैया कराने वाला पहला स्कूल बना था। शो में अपने शानदार खेल के बदौलत उन्होंने 3 लाख 20 हजार रुपये भी जीते। इसके बाद हॉटसीट पर जगह बनाई मुंबई में रहने वाले बैंकर आशुतोष शुक्ला ने आशुतोष इस खेल को खलने के लिए अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। जहां अमिताभ बच्चन ने इस जोड़ी से खूब बात चीत भी की।
शुरुआत आशुतोष देखकर ऐसा लगा की आज वो यहां से बड़ी राशी जीतकर जाएंगे, लेकिन 25 लाख के सवाल पर उन्होंने एक गलत जवाब दिया और वो तीन लाख 20 हजार रुपए जीतकर अपने घर लौट गए।
3 of 5
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमिताभ बच्चन ने आशुतोष से पूछा कि गाइसाल ट्रेन दुर्घटना के बाद नैतिक आधार पर किस रेल मंत्री ने अपना इस्तीफा दे दिया था?
1.लाल बहादुर शास्त्री
2.सी के जाफर शरीफ
3.नितेश कुमार
4.ललित नारायण मिश्र
4 of 5
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आशुतोष को लग रहा था कि इस प्रश्न का सही जवाब लाल बहादुर शास्त्री है, लेकिन ऐसा नही था, अमिताभ बच्चन ने बताया कि इसका सही जवाब नितेश कुमार है, जहां इस हादसे में 280 लोगों की जान चली गई थी।
5 of 5
केबीसी के सेट पर दीपिका पादुकोण और फराह खान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, शो के अगले शानदार शुक्रवार एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और फराह खान शामिल होंगी। इस एपिसोड के लिए शो का एक प्रोमो भी हाल ही में जारी किया गया है। इसमें दीपिका पादुकोण महानायक अमिताभ बच्चन से अपने पति रणवीर सिंह की शिकायत से करती नजर आ रही हैं।