फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किडनी देकर भी पति को बचा न पाईं अमिताभ के पैतृक गांव से आईं ये कंटेस्टेंट, बिगबी हुए भावुक

Wed, 06 Nov 2019 01:13 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Wed, 06 Nov 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show sapna badaya from uttar pradesh pratapgarh
kbc 11 - फोटो : sony

'केबीसी 11' में मंगलवार को प्रसारित एपिसोड में सपना बड़ाया हॉट सीट पर बैठने में कामयाब रहीं। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में स्पोर्ट्स से जुड़ा सवाल पूछा जिसका उन्होंने सही जवाब दिया। अमिताभ बच्चन सपना से कहते हैं कि इस दौरान केवल महिलाओं ने ही सही जवाब दिया जबकि स्पोर्ट्स में देखा गया है कि पुरुषों की रुचि ज्यादा होती है। 

kbc 11 amitabh bachchan show sapna badaya from uttar pradesh pratapgarh
kbc 11 - फोटो : sony

सपना मध्य प्रदेश के शिवपुरी में रहती हैं। पेशे से वो क्लैट (CLAT) टीचर हैं। सपना मूलत: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की रहने वाली हैं। शादी के बाद वो शिवपुरी पहुंचीं। सपना ने जब बताया कि वो प्रतापगढ़ की हैं तो अमिताभ बच्चन को अपने पूर्वजों के पैतृक गांव की याद आ गई।

kbc 11 amitabh bachchan show sapna badaya from uttar pradesh pratapgarh
kbc 11 - फोटो : sony

शो में अमिताभ बच्चन कहते हैं कि 'प्रतापगढ़ के बाबूपट्टी में मेरे पूर्वज रहते थे।' जिस पर सपना बताती हैं कि 'मेरे घरवालों ने कहा कि आपके सामने प्रतापगढ़ का नाम जरूर लूं जिससे आपको भी याद आ जाएगा। मैं एक ज्वाइंट फैमिली में रहती हूं। मेरे परिवार की मिसाल पूरे शहर में दी जाती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show sapna badaya from uttar pradesh pratapgarh
kbc 11 - फोटो : social media

शो में सपना ने कहा- 'साल 2002 में पता चला कि सपना के पति की किडनी खराब हो गई। जिसके बाद इलाज के लिए पति को लेकर दिल्ली पहुंचीं जहां डाक्टर्स ने बताया कि ट्रांसप्लांट के अलावा कोई रास्ता नहीं है। 2003 में मैंने अपनी किडनी पति को दी थी। डॉक्टरों ने बताया कि सबकुछ ठीक हो जाएगा लेकिन ट्रांसप्लांट के तीन दिन बाद ही पता चला कि उनकी किडनी काम नहीं कर रही है। तभी मेरे पति की मौत की हो गई।' 

विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show sapna badaya from uttar pradesh pratapgarh
kbc 11 - फोटो : sony

सपना की जिंदगी काफी उतार चढ़ाव भरी रही है। उन्होंने बताया कि '1996 में मेरी बहन की शादी थी। पति के साथ मैं पहले ही शादी में शामिल होने पहुंच गई थी जबकि मेरी सास के साथ पूरा परिवार पहुंच रहा था। जिस दिन शादी थी उसी दिन कार का एक्सीडेंट हो गया और मेरे परिवार के 4 लोगों की एक साथ मौत हो गई।' सपना की आपबीती सुनकर अमिताभ बच्चन समेत दर्शक भी भावुक हो गए। शो में सपना एक लाख 60 हजार जीतने में कामयाब रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed