फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनिदेव बन लाखों कमाता है 13 साल का ये बच्चा, फिल्मों में आया तो सलमान-शाहरुख की कर देगा छुट्टी

Mon, 05 Jun 2017 05:26 PM IST
amarujala.com- Written by: भावना शर्मा
amarujala.com- Written by: भावना शर्मा Updated Mon, 05 Jun 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
kartikey malviya become famous by the character of shani dev seen in indias best dramebaaz
bollywood

टीवी सीरियल 'कर्मफल दाता शनि' से लीड रोल करने वाला बच्चा कार्तिकेय मालवीय काफी पॉपुलर हो गया है। 13 साल का कार्तिकेय अपनी एक्टिंग से दर्शकों को खूब लुभा रहा है। शूटिंग के साथ कार्तिकेय सेट पर ही अपनी पढ़ाई भी करता है। कार्तिकेय ने इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज से अपने करियर की शुरुआत की थी।

kartikey malviya become famous by the character of shani dev seen in indias best dramebaaz
bollywood

शूटिंग के दौरान कार्तिकेय की मां उनके साथ रहती हैं। वहीं पिता दो साल से घर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कार्तिकेय की उम्र अभी खेलने-कूदने की है लेकिन वो इस शो से 2 लाख रुपए महीना कमा रहे हैं और अपने परिवार की मदद कर रहे हैं। कार्तिकेय के पिता का नाम महेश मालवीय है। 

kartikey malviya become famous by the character of shani dev seen in indias best dramebaaz
bollywood

महेश रायपुर गांव के रहने वाले हैं और ऑर्डनेंस फैक्ट्री में जॉब करते हैं। वहीं कार्तिकेय की मां नीलिमा महाराष्ट्र की रहने वाली हैं और कथक डांसर हैं। कार्तिकेय की 17 साल की एक बड़ी बहन नुपुर भी है जो इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही है। साथ ही वो वोकल ट्रेनिंग भी लेती हैं। पूरा परिवार कार्तिकेय को बहुत सपोर्ट करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kartikey malviya become famous by the character of shani dev seen in indias best dramebaaz
bollywood

नुपुर वॉयस ऑफ पॉपुलर का खिताब जीत चुकी हैं। कार्तिकेय के पिता का कहना है कि उसने एक्टिंग कभी नहीं सीखी। कार्तिकेय की मां नीलिमा ने ही उसके हुनर को निखारा है। कार्तिकेय हर दिन 14 घंटे काम करते हैं। शूटिंग के लिए लेह-लद्दाख से लेकर छोटे-छोटे गांव तक उन्हें जाना होता है। इसमें कार्तिकेय की मां हर कदम पर उनका साथ देती हैं।

विज्ञापन
kartikey malviya become famous by the character of shani dev seen in indias best dramebaaz
bollywood

शो के बारे में कार्तिकेय ने बताया था कि जब कॉन्ट्रैक्‍ट साइन किया था तो 20 एपीसोड होने थे। लेकिन अब 60 एपीसोड हो गए हैं। कार्तिकेय को एक-एक पेज के डायलॉग याद करने होते हैं। कार्तिकेय बिना किसी रीटेक के धड़ाधड़ डायलॉग बोलता है और सब तालियां बजाते हैं। उम्र के हिसाब से कार्तिकेय काफी समझदार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed