सीरियल ‘कितनी मोहब्बत है’ की जोड़ी करण कुंद्रा और कृतिका कामरा को आज भी दर्शक याद करते हैं। लोगों ने दोनों को साथ में खूब पसंद किया था। सीरियल के दौरान दोनों असल जिंदगी में भी एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे लेकिन फिर उनकी राहें जुदा हो गईं। अब एक बार फिर से करण कुंद्रा और कृतिका कामरा साथ नजर आए हैं।
दो अभिनेत्रियों संग करण कुंद्रा को देख यूजर ने किया ऐसा कमेंट, अभिनेता ने जवाब देकर बोलती की बंद
तस्वीरें करण ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। तस्वीर में अभिनेत्री पूजा गौर भी हैं। तीनों साथ में एन्जॉय करते हुए खुश नजर आ रहे हैं। दरअसल, तीनों के इंस्टाग्राम पर लाइव आने से पहले ये तस्वीरें साझा की गई थीं।
करण ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘लोगों की भारी डिमांड पर और मारने की धमकियां मिलने के बाद मैं और कृतिका कामरा आज इंस्टाग्राम पर छह बजे लाइव करने जा रहे हैं और पूजा गौर भी हमसे जुड़ेंगी।'
A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra) on
करण की इन तस्वीरों पर एक यूजर ने ट्रोल करने की कोशिश की लेकिन अभिनेता ने जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी। यूजर ने कमेंट किया- 'तीन लेडीज।' जिस पर करण ने जवाब दिया कि 'हां भाई, और मुझे कोई समस्या नहीं है तुम मुझे बुला सकते हो। यही नहीं मुझे तो इस पर गर्व होगा। दुनिया में सबसे ताकतवर एक औरत होती है।'

बता दें कि पिछले कुछ समय से करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। ऐसी खबरें भी आई थीं कि दोनों अब अलग हो गए हैं। बाद में करण कुंद्रा ने सफाई देते हुए बताया कि वे दोनों अलग नहीं हुए हैं, बस कुछ समय के लिए साथ नहीं रह रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने साझा की 42 साल पुरानी तस्वीर, अभिनेत्री नूतन के साथ आए नजर