सुनील ग्रोवर से झगड़े के बाद कपिल शर्मा के वाकई बुरे दिन शुरू हो गए हैं। जहां कई बॉलीवुड स्टार्स ने उनके शो पर आने से मना कर दिया तो वहीं उनके शो में काम कर रहे कई और कलाकारों ने शो को छोड़ दिया। इसके अलावा फैंस ने उनको लेकर नेगेटिव कमेंट भी किए और खूब बुरा-भला कहा। इस वाकये ने कपिल की नींदें उड़ा दी हैं और अब वो अपनी छवि सुधारने की कोशिश में लगे हुए हैं।
इसके लिए कपिल ने ऐसा कदम उठाया है जो उनके फैंस को ही नहीं बल्कि चैनल के भी होश उड़ा देगा। बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम के अनुसार, कपिल ने सोनी के प्रतिद्वंद्वी जी टीवी से कहा है कि वो उनके शो सा रे गा मा पा में आना चाहते हैं और बच्चों के साथ घुलना-मिलना चाहते हैं।
हालांकि प्रतिद्वंद्वी चैनल के किसी शो पर जाना कपिल के लिए असंभव नहीं इसलिए कपिल ने फिर सोनी टीवी के ही दूसरे शो 'सबसे बड़ा कलाकार' में पहुंचे। दिलचस्प बात तो ये है कि इसी शो में सुनील ग्रोवर और अली असगर भी नजर आएंगे।
लगता है कि कपिल को अपनी गलती का अहसास होने लगा है तभी तो वो जो नुकसान उन्होंने किया है वो उसकी भरपाई करने में लगे हैं। वैसे सुनील ग्रोवर ने कपिल के शो पर लौटने से मना कर दिया है। कपिल भी ये बात जानते हैं शायद फिर भी वो इस उम्मीद को जिंदा रखे हैं कि कहीं सुनील मान जाएं और वो वापस लौट आएं।
वहीं कपिल की हालत इन दिनों पस्त है। एक वक्त पर जहां कपिल शर्मा का कॉमेडी शो नंबर वन था अब वो टीआरपी की रेस से बाहर हो गया है और उसकी पॉपुलैरिटी भी गिर गई।