टीआरपी की रेस में कपिल शर्मा का कोई मुकाबला नहीं है। इस हफ्ते की टीआरपी में कपिल शर्मा ने फिर से रिकॉर्ड तोड़कर नंबर एक की पोजिशन हासिल कर ली है। बीती 29 दिसंबर को शुरू हुए 'द कपिल शर्मा शो सीजन 2' को अभी एक महीना भी नहीं हुआ है। पिछले हफ्ते कपिल अपने शो में कप्पू शर्मा के भाई वाला किरदार लेकर आए थे। अब नए एपिसोड में कपिल अपने पुराने करैक्टर राजेश अरोड़ा का किरदार निभाएंगे।
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोनी टीवी
सोनी टीवी ने 'द कपिल शर्मा शो' का नया प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में कपिल शर्मा अपने पुराने किरदार राजेश अरोड़ा के रूप में नजर आ रहे हैं और बच्चा यादव बने कीकू शारदा की खिंचाई कर रहे हैं। इस वीडियो में कपिल शर्मा, कीकू शारदा के अलावा भारती सिंह भी नजर आ रही हैं, देखें वीडियो
कपिल शर्मा के राजेश अरोड़ा वाले अवतार को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। राजेश अरोड़ा जिस तरह से हर बात का जवाब बेवाकी से देकर सामने वाली को चुप करा देता है, उसके दर्शक मुरीद हैं। पिछले सीजन्स में भी कपिल के इस करैक्टर को बहुत पसंद किया गया था। यही वजह है कि कपिल इस करैक्टर को दर्शकों के सामने फिर से ला रहे हैं।
4 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोनी टीवी
पिछले हफ्ते कपिल शर्मा के शो में शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी और बेटे के साथ आए थे। इस दौरान शत्रुघ्न ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज भी खोले थे। शो के दौरान ही शत्रुघ्न ने कहा था कि अमिताभ बच्चन ने उन्हें सलाह दी थी कि शादी के बाद बीबी के बोलने से पहले 'आइ एम सॉरी' बोलते रहना चाहिए।
इस बीच ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि जल्द ही सुनील ग्रोवर भी कपिल शर्मा की कास्ट को जॉइन कर सकते हैं। सुनील का शो 'कानपुर वाले खुरानाज' जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है। सुनील इन दिनों सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं।