फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार को तोहफे में दी नोट गिनने की मशीन, अभिनेता ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Wed, 28 Oct 2020 12:50 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 28 Oct 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma Gifts Akshay Kumar a Cash Counting Machine Here Is Actors Reaction
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Instagram: @kapilsharma

टेलीविजन का सबसे चर्चित कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' हर हफ्ते लोगों को गुदगुदाता है। इस शो में हर हफ्ते फिल्म इंडस्ट्री से अलग- अलग सेलिब्रिटीज अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आते हैं। इस हफ्ते शो में अभिनेता अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। अक्षय की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। जिसके प्रमोशन के लिए अक्षय और कियारा दोनों कपिल के शो में आने वाले हैं।

Kapil Sharma Gifts Akshay Kumar a Cash Counting Machine Here Is Actors Reaction
kapil sharma, akshay kumar - फोटो : Instagram

शो के दौरान सभी लोग काफी मस्ती करने वाले हैं। इसका अंदाजा हाल ही में रिलीज हुए शो के प्रोमो से लगाया जा सकता है। वैसे अक्षय पहले भी इस शो में कई बार नजर आ चुके हैं। वो यहां आकर सभी कलाकारों के साथ खूब मस्ती भी करते हैं। इस बार शो में सभी ने अक्षय कुमार को तोहफा दिया है। लेकिन उनके लिए सबसे ज्यादा खास तोहफा कपिल शर्मा का रहा।

Kapil Sharma Gifts Akshay Kumar a Cash Counting Machine Here Is Actors Reaction
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Instagram: @kapilsharma

हाल ही में सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा ने शो का एक प्रोमो रिलीज किया है। जिसमें अक्षय ऑरेंज रंग के सूट में भागते हुए शो में आते हैं। वहीं कियारा मरून रंग की साड़ी में शो में एंट्री लेती हैं। इस दौरान शो में घर के बाकी मेंबर्स अक्षय के लिए गिफ्ट लेकर आते हैं। कपिल भी अक्षय को एक टाइपिंग मशीन जैसी दिखने वाली छोटी सी मशीन गिफ्ट के रूप में देते हैं। कपिल का गिफ्ट देखकर अक्षय भी हंसने लगते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

This weekend team #laxmibomb @akshaykumar n beautiful @kiaraaliaadvani on #thekapilsharmashow #tkss #laxmibombontkss #laxmibombwithkapil 🥳 💣

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma Gifts Akshay Kumar a Cash Counting Machine Here Is Actors Reaction
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Instagram: @kapilsharma

कपिल का गिफ्ट देखकर अक्षय कुमार उनकी टांग खिंचाई करते हैं। अक्षय कहते हैं, 'ये है नोट गिनने की मशीन। अपने घर से लाकर दिया है इसने। इंडस्ट्री के आधे पैसे तो यही खाता है'। इस पर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। शो के इस प्रोमो को देखकर ही पता चलता है आने वाले एपिसोड में लोगों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है।

विज्ञापन
Kapil Sharma Gifts Akshay Kumar a Cash Counting Machine Here Is Actors Reaction
लक्ष्मी बॉम्ब - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रोमो में देखने को मिला है कि इस बार शो के कलाकार स्टूडेंट्स बनकर आने वाले हैं। सेट पर पूरी तरह से क्लासरूम वाला माहौल नजर आने वाला है। साथ ही हंसी का फुल ऑन डोज भी। बात करें अक्षय की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब की तो ये फिल्म साउथ इंडियन फिल्म 'कंचना' की कहानी पर आधारित है। कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जो अक्षय के फैंस को बेहद पसंद आया।

पढ़ें: ‘देसी गर्ल’ प्रियंका की हिंदी फिल्मों से थोड़ी और बढ़ी दूरी, सेलीन डियोन के साथ इस नई फिल्म का एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed