लंबे इंतजार के बाद अब 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जल्द ही दर्शकों को इसके नए एपिसोड देखने को मिलेंगे। करीब चार महीने के ब्रेक के बाद शो की शूटिंग हुई है। अब सेट से इसकी तस्वीरें सामने आई हैं।
शूटिंग शुरू होने पर कपिल के सेट से तस्वीरें आईं सामने, वीडियो में मस्ती करते दिखे सितारे
शो के सेट पर कपिल शर्मा, भारती सिंह, सुमोना चक्रवर्ती, कृष्णा अभिषेक और अन्य कलाकार पहुंचे। सभी फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। अन्य टीवी शो के सेट की तरह यहां भी क्रू मेंबर से लेकर तमाम कलाकार सुरक्षा के उपाय अपना रहे हैं। कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम से एक बिहाइंड द सीन का वीडियो साझा किया है।
कपिल जो वीडियो साझा किया है उसे देखकर आप भी अपनी हंसी रोक नही पाएंगे। कपिल और भारती सिंह वीडियो में बेबी फिल्टर में नजर आ रहे हैं। दोनों के आगे के दांत भी टूटे हुए हैं। कपिल कहते हैं कि 'दोस्तों जैसा कि आप सब जानते हैं आज हमारे साथ खूबसूरत कलाकार हैं भारती।'
वीडियो के साथ कपिल ने कैप्शन में लिखा- 'स्टेज के पीछे की मस्ती, भारती के साथ। केवल मजाक के लिए।' कपिल का ये वीडियो वायरल हो रहा है।
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
शो में सपना का किरदार निभाने वाले कृष्णा अभिषेक बताते हैं कि 'चार महीने बाद शो की शूटिंग फिर से शुरू हुई है। हम सब बहुत एक्साइटेड हैं।' साथ ही कृष्णा सेट के स्टाफ को दिखाते हैं जो पीपीई किट पहने होते हैं।
A post shared by Krushna Abhishek (@krushna30) on