कॉमेडियन कपिल शर्मा चाहे शो कर रहे हों या कोई अन्य कार्यक्रम, हर जगह धूम मचा देते हैं। लॉकडाउन में भी कपिल मनोरंजन करने से नहीं चूक रहे हैं। इस दौरान उनके दोस्त मीका सिंह भी उनका खूब साथ दे रहे हैं।
मीका के साथ कपिल शर्मा ने मचाया धमाल, लॉकडाउन में किया ये काम
कपिल शर्मा और मीका एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। इस बार दोनों मिले और संगीत की महफिल जमा दी। कपिल शर्मा भी एक अच्छे गायक हैं। यहां उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो गुरदास मान का गाना 'कमली' गा रहे हैं।
वीडियो को मीका और कपिल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया है। इस दौरान कपिल ने ब्राउन कलर की टीशर्ट और व्हाइट कलर की टोपी भी पहनी है। एक अन्य तस्वीर में कपिल हारमोनियम बजाते नजर आए।
A post shared by Bollyworld (@ibollyworld) on
पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि कपिल शर्मा के शो का नया एपिसोड आ सकता है। विदेशी शोज की थीम पर कपिल शर्मा अपने शो को शूट कर सकते हैं जिससे दर्शकों को लेटेस्ट एपिसोड देखने का मजा मिल सके। हालांकि अभी तक न तो कपिल और न ही उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान दिया गया है।
लॉकडाउन में कपिल बेटी के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान कपिल ने इस बात को अपने फैंस के साथ शेयर किया था कि वो कैसे अपनी लाडली का ख्याल रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह अनायरा के साथ इस समय बच्चे बने हुए हैं, वो हर पल उसके साथ बिता रहे हैं।
जब ऐश्वर्या ने स्टेज पर जमकर किया था डांस, वायरल हो रहा थ्रोबैक वीडियो