फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की इस फेमस एक्ट्रेस को लग सकती है TV की 'नजर', 'डायन' से 'महाडायन' बन करेंगी सबकुछ तबाह

Mon, 16 Jul 2018 02:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Jul 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
Kalki Koechlin may play lead role in Gul Khan upcoming serial Nazar
Nazar
ऐसा लगता है कि 'नागिन 3' और 'कयामत की रात' टीवी सीरियल की बढ़ती टीआरपी की वजह से सभी टीवी सीरियल प्रोड्यूसर के बीच एक जंग छिड़ गई है। इसी वजह से इन दिनों टेलीविजन शोज के मेकर्स अब सुपरनेचुरल सीरियल की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। जिसका नतीजा जल्द आने वाला सीरियल 'नजर' है। इस सीरियल को लेकर कई एक्टर्स के नाम सामने आए थे वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि 'नजर' में बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा भी अहम किरदार निभाएंगी।
Kalki Koechlin may play lead role in Gul Khan upcoming serial Nazar
Nazar
'नजर' सीरियल का पहला टीजर रिलीज हो गया है जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस सीरियल के टीजर से इतना तो साफ हो गया है कि इसकी कहानी डायन के कहर पर आधारित होगी हालांकि लीड एक्ट्रेस के नाम का खुलासा नहीं हुआ। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी मोनालिसा इस सीरियल में अहम किरदार निभाएंगी, इस बीच एक और नाम अब सुनने में आ रहा है।
Kalki Koechlin may play lead role in Gul Khan upcoming serial Nazar
Kalki
सूत्रों की मानें तो इस सीरियल में बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन का खास रोल होगा। कहा जा रहा है कि कल्कि 'नजर' सीरियल में 'महाडायन' का किरदार निभाएंगी। कल्कि का यह रोल केमियो होगा। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक 'डायन' फिल्म में कल्की ने मुख्य किरदार निभाया था ऐसे में टीवी शो के मेकर्स को लगता है कि इस सीरियल की शुरुआत अगर उनसे की जाएगी तो अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki Koechlin may play lead role in Gul Khan upcoming serial Nazar
कल्कि कोचलिन
खबरों की मानें तो मेकर्स ने कल्कि को इस किरदार के लिए संपर्क किया है। कहा जा रहा है कि सीरियल में कल्कि का महज 5 मिनट का रोल है। हालांकि कल्कि ने अभी तक इस किरदार को लेकर हामी नहीं भरी है। काम की बात करें तो कल्कि जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' में जल्द ही नजर आएंगी। इस फिल्म में कल्कि के अलावा रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में है।
विज्ञापन
Kalki Koechlin may play lead role in Gul Khan upcoming serial Nazar
kalki - फोटो : getty images
जानकारी के मुताबिक 'नजर' सीरियल 30 जुलाई को टेलीकास्ट होगा। इसमें 'बालिका वधु' की एक्ट्रेस स्मिता बंसल, नियति फतनानी और हर्ष राजपूत के नाम सामने आए हैं। इस सीरियल को गुल खान प्रोड्यूस कर रही हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा नजर सीरियल टीआरपी की रेस में जगह बना पाएगा या फिर नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed